फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder singh hooda Vs central minister birender singh

मोदी के मंत्री पर पूर्व मुख्यमंत्री का चौंकाने वाला बयान

Mon, 23 Mar 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना Updated Mon, 23 Mar 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda Vs central minister birender singh

विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा में लाने का बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बयानों पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे बीरेंद्र सिंह को जरूर कांग्रेस में ला सकते हैं। वे रविवार को छातर गांव में सीआरपीएफ के शहीद सतीश कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि जब बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में थे तो खुद उन्होंने जनसभा में खुले मंच से हलके में विकास के लिए खूब ग्रांट आने की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन


अतिथि अध्यापकों के आंदोलन पर पूर्व सीएम ने कहा कि अतिथि अध्यापकों के बीच बैठ कर बात करने वाले भाजपा के नेता आज अतिथि अध्यापकों से किया वादा पूरा करें। भाजपा की केंद्र, प्रदेश की सरकार ने कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही भाजपा

bhupinder singh hooda Vs central minister birender singh

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने खुद प्रदेश के कई जिलों में आकर बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ किसानों के दर्द को जाना है। भाजपा के शासनकाल में किसानों को कपास, धान के भाव नहीं मिले। किसान गन्ना मिलों में गन्ना दे चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें पेमेंट नहीं मिल रही है।

कांग्रेस जिस समय केंद्र, प्रदेश में सत्ता में थी तो किसान की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया था। भाजपा सरकार आज किसानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने का काम कर रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह अब हैं कहां वो लोगों की तरफ हैं या झूठ (भाजपा) की तरफ हैं।

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि मैंने कभी स्वार्थ, झूठ की राजनीति नहीं की है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 159 वायदे लोगों से किए थे जो सत्ता में रहते हुए पूरे किए गए हैं। भाजपा ने घोषणा, पत्र में जो वादे किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा करना तो दूर किसी पर कोई काम भी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed