फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda said Congress needs full time president

कांग्रेस में संकट: सिब्बल के बाद हुड्डा ने की पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की पैरवी, बोले- संभाली जा सकती थी पंजाब की स्थिति

Fri, 01 Oct 2021 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई की स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के फैसले को निजी बताया और कहा कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है।  

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda said Congress needs full time president
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। उन्होंने पंजाब में पार्टी की स्थिति पर चिंता जताई। पूर्व सीएम के अनुसार पंजाब की स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। नेताओं का पार्टी को लगातार छोड़ना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन


हुड्डा नई दिल्ली में निजी चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने कपिल सिब्बल के घर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता के घर के बाहर युकां कार्यकर्ताओं का नारेबाजी करना उचित नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को सभी मामलों पर मंथन करना चाहिए। पार्टी का कमजोर होना राष्ट्रीय हित में नहीं है। वरिष्ठ नेताओं का मोहभंग क्यों हो रहा है, पार्टी को इस पर मंथन करना चाहिए। चीजों का समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए। अमरिंदर सिंह का पार्टी छोड़ने का फैसला निजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं, फैसले कौन ले रहा: सिब्बल
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कपिल सिब्बल ने प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि 'एक बात तो स्पष्ट है कि हम 'जी हुजूर 23' नहीं हैं। हम अपनी बातें रखते जाएंगे और मांगें दोहराएंगे। अभी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। हमें नहीं पता कि फैसले कौन ले रहा है।' कपिल सिब्बल कांग्रेस के 23 नेताओं के समूह का हिस्सा हैं। यह समूह कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा चुका है। इन नेताओं ने इस विषय में सोनिया गांधी को एक खत भी लिखा था। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

प्रेसवार्ता के दौरान सिब्बल ने कहा था कि हमारे लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं। सुष्मिता देव चलीं गईं। अभी गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री छोड़कर चले गए। उनके साथ कई और लोग छोड़कर चले गए। जितिन प्रसाद जी को मंत्रालय मिल गया। सिंधिया जी पहले ही चले गए थे। अभिजीत बनर्जी, ललितेश त्रिपाठी, केरल में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुधीरन चले गए। सवाल उठता यह है कि ये नेता क्यों छोड़कर जा रहे हैं? हम उनकी निंदा भी कर सकते हैं लेकिन हमें खुद से पूछना होगा। शायद हमारी भी गलती रही हो। अभी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। हमें नहीं पता कि फैसले कौन ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed