फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder singh Hooda met Sonia Gandhi after Sonipat rally

सोनीपत रैली के बाद सोनिया गांधी से मिले हुड्डा: 2024 के एक्शन प्लान पर मंथन, कांग्रेस की मजबूती के लिए चर्चा

Sun, 16 Apr 2023 05:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 05:24 AM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन
Bhupinder singh Hooda met Sonia Gandhi after Sonipat rally
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में रैली करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान, हुड्डा ने हरियाणा में चल रहे विपक्ष आपके समक्ष और हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की फीडबैक दी। साथ ही सोनीपत में हुई रैली को लेकर रिपोर्ट दी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की मजबूती उपस्थिति को लेकर मंथन किया गया। साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी एक्शन प्लान तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बाबा साहिब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने सोनीपत में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया था। सोनीपत, रोहतक और झज्जर इलाके को हुड्डा का गढ़ माना जाता है। रैली में जुटी भीड़ और जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम की फीडबैक सोनिया गांधी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद दिनभर कार्यकर्ताओं के घर पर जनसंपर्क अभियान जारी रहा।


मोदी से बढ़ती हुड्डा की नजदीकियां
एक दिन पहले शुक्रवार को बाबा साहेब की जयंती पर संसद भवन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात ने भी राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। मोदी द्वारा हुड्डा का हालचाल जानना और उनके साथ हंसकर बात करने को लेकर राजनीतिक लोग कई तरह से कयास लगा रहे हैं। हालांकि, पहले से ही मोदी और हुड्डा के अच्छे संबंध रहे हैं। मोदी भी कई बार हुड्डा की प्रशंसा कर चुके हैं और हुड्डा के भतीजे की शादी में भी पहुंचे थे। गौर हो कि हुड्डा की हिसार के पास गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा प्रभारी विपल्ब देव ने भी उनका कुशलक्षेम पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed