फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bhupinder singh hooda, formar cm hooda statement, political statement, haryana

मैं पेड़ के नीचे भी बैठ जाऊं तो लोग आने लगेंगे : हुड्डा

Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda, formar cm hooda statement, political statement, haryana
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : amar ujala
मैं तो एक पेड़ के नीचे भी बैठ गया तो वहां भी लोग आने लगेंगे। भाजपा बदले और बदली की सरकार है। हमसे तो बदले की भावना से काम कर रही है और अधिकारियों की बदली की जा रही है। यह बात रविवार को चंडीगढ़ में अपने सरकार आवास पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सीएम को कैबिनेट मंत्री के समान दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित पूर्व सरकार के फैसले को रद्द कर दिए जाने के बाद हुड्डा पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उनके साथ विधायक गीता भुक्कल, फूलचंद मुलाना, पूर्व अध्यक्ष डा. रामप्रकाश भी थे। इस मौके पर इनेलो नेता बीएल सैनी और अशोक कश्यप ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

केस राजनैतिक द्वेष का परिणाम

bhupinder singh hooda, formar cm hooda statement, political statement, haryana
सदन से अनुपस्थित रहे कांग्रेस विधायक दल - फोटो : amarujala
एजीएल प्लाट मामले में उन्होंने कहा कि राजनैतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला एक राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कुशासन से तंग होकर लोग कांग्रेस की ओर देखने लगे हैं और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए अन्य दलों के कद्दावर नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला रोज बढ़ता जा रहा है।

करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे रादौर हलके के पूर्व विधायक बीएल सैनी और करीब 150 कार्यकर्ताओं के साथ आए इंद्री हलके के पूर्व विधायक अशोक कश्यप को कांग्रेस में शामिल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को यह मालूम नहीं है कि सरकार में किसकी चलती है।

मुख्यमंत्री अपने ही पार्टी के सांसदों व विधायकों के आगे असहाय नजर आते हैं।  हुड्डा ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के चलते हुए उपद्रव की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। करनाल के सांसद अश्वनी कुमार और रेवाड़ी के विधायक रणधीर ने अपनी ही पार्टी की सरकार व लोगों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा बदनाम करने के हथकंडे अपना रही

bhupinder singh hooda, formar cm hooda statement, political statement, haryana
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर उन्हें बदनाम करने के लिए हथकंडे अपना रही है। हरियाणा की जनता का विश्वास भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति है, जिसका प्रमाण है कि दूसरे दलों के लोग उनकी अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जल्दबाजी में जिस तरह विश्वास किया, उतनी ही जल्दी विमुख भी हो गई। चुनाव दूर होते हुए भी हरियाणा में हुड्डा के साथ काम करने वालों का तांता लग गया है और कांग्रेस का कुनबा रोज बढ़ रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि उन्होंने आरक्षण आंदोलन में खुद सरकार की बेबसी देखी और झेली है।

इनेलो का जिला स्तर पर वजूद खत्म : बीएल सैनी
पूर्व विधायक बीएल सैनी ने कांग्रेस में शामिल होते हुए कहा कि वे इनेलो छोड़कर बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो भी ड्यूटी देंगे, उसे ईमानदारी से पूरी करेंगे। सैनी ने कहा कि इनेलो का जिला स्तर पर वजूद समाप्त हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई जोश नहीं है। उन्होंने कहा कि औमप्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद इनलो पार्टी में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है।

आरोपों से बरी होने का पूरा भरोसा : कश्यप
लिंग जांच मामले को लेकर आरोपों से घिरे पूर्व विधायक अशोक कश्यप ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वे अदालत से पाक साफ होकर निकलेंगे। कहा कि भाजपा के कुशासन से लड़ने के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed