फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Criticizes Om Prakash Chautala

चौटाला सीएम बने तो मंत्री भी कैदी ही होंगे: हुड्डा

Mon, 06 Oct 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 06 Oct 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Criticizes Om Prakash Chautala

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनी और नलवा की जनता ने संपत सिंह को विजयी बनाया तो सरकार में उनका बड़ा पद होगा। वे आजाद नगर स्थित संत कबीर छात्रावास में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में नलवा में केवल 247 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हुए थे, जबकि उनकी सरकार ने 775 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। विकास के मामले में इन दस सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम किया है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि चुनाव मैदान में कांग्रेस, इनेलो और भाजपा की लड़ाई है, यह जनता को तय करना है कि इनमें सबसे बेहतर विकल्प कौन है।

हुड्डा ने चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओपी चौटाला जेल में मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, अगर वे जेल में सीएम बने तो कैदी ही मंत्री होंगे। जो चुनाव नहीं लड़ सकते वे मुख्यमंत्री कैसे बन सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर भी ली चुटकी

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Om Prakash Chautala

मुख्यमंत्री हुड्डा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह पार्टी एक व्यक्ति विशेष के नाम पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन केंद्र की सरकार बनने के तीन महीने में ही इस व्यक्ति विशेष की हवा निकल गई है। भाजपा की असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि इनेलो का नेता जेल में होने के कारण सीएम बन नहीं सकता और भाजपा के पास कोई दावेदार नहीं है।

इसलिए जनता के पास कांग्रेस ही विकल्प है। हुड्डा ने दावा किया कि अगर तीसरी बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो प्रोफेसर संपत सिंह को जितनी ज्यादा लीड मिलेगी, उतना ही बड़ा उनको सरकार में पद सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी दिनों से पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, हर जगह जनता का भारी समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।

हुड्डा ने कहा कि बुजुर्गों को अब 1 नवंबर से 1500 रुपये मिलेंगे। जनसभा को नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी संपत सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दिल्ली से आए कांग्रेस ऑर्ब्जवर डॉ. नरेश कुमार, विधायक नरेश सेलवाल, कृष्णा संपत, बीरसिंह दलाल, भूपेंद्र गंगवा, वेद रावल, जेपी ज्याणी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed