{"_id":"93888a15b2ee2b1a2f33699705401652","slug":"bhupinder-singh-hooda-criticizec-bjp-govt-for-jal-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM का आरोप, विभिन्न वर्गों को बांट रहे हैं भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM का आरोप, विभिन्न वर्गों को बांट रहे हैं भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्र होते जाट आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मौजूदा सरकार से समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा नेता परस्पर विरोधी बयान देकर समाज के विभिन्न वर्गों को बांटने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए एक भी वादे को इस सरकार ने पूरा नहीं किया। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-सात स्थित आवास पर इनेलो, बसपा सहित अन्य पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इनमें विधानसभा चुनाव में यमुनानगर के साढौरा हलके से इनेलो प्रत्याशी पिंकी छप्पर भी शामिल थे।
विज्ञापन
इसके अलावा बृजपाल छप्पर, बसपा के प्रदेश महासचिव रामकुमार गुज्जर, मोहन लाल भांवरा पिहोवा, सरपंच अक्षय अग्रवाल, रामशरण, करण सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, रणसिंह मान, प्रो. वीरेंद्र्र सिंह व मंदीप चट्ठा और अन्य ने भी संबोधित किया।