फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda accepted Modi wave in Lok Sabha elections

भूपेंद्र हुड्डा ने बताई कांग्रेस की हार की वजह, बोले- इस बार मोदी लहर में हर कोई बह गया

Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda accepted Modi wave in Lok Sabha elections
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव कुछ अलग था और उन प्रदेशों में भी जीत नहीं मिल सकी, जिनमें कुछ समय पहले ही कांग्रेस की सरकार बनी थी।

विज्ञापन


इस बार चुनाव में पूरी तरह से मोदी लहर थी लेकिन हार के बाद भी कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को मायूस होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सोनीपत सीट से भाजपा के जीतने के बाद भी उनकी हार की चर्चा ज्यादा है और इसलिए भाजपा ने यहां अपनी जीत का जश्न तक नहीं मनाया है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सोनीपत से दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाने का नारा देने वाले भूपेंद्र हुड्डा ने अब सोनीपत से सीधे चंडीगढ़ जाने की बात कही और इसके लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रविवार को मुरथल रोड पर बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनको हार से किसी तरह का दुख नहीं है, क्योंकि चुनाव व खेल में हार-जीत चलती रहती है। वह कोई राजनीति में नए नहीं आए हैं जो इस तरह की हार से परेशान होंगे। कहा कि वह पहले काफी चुनाव देख चुके हैं लेकिन इस बार मोदी लहर में हर कोई बह गया और चुनाव के नतीजे उम्मीद से उल्टे आए हैं। 

Bhupinder Singh Hooda accepted Modi wave in Lok Sabha elections
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इसमें किसी की कोई कमी नहीं है और वह हार का जिम्मेदार विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक में किसी को नहीं मानते हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में जितनी कमियां रही हैं, उनमें सुधार जरूर किया जाएगा। क्योंकि अब विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं और हर कार्यकर्ता को हर घर तक जाकर कांग्रेस से जोड़ना होगा। 

कांग्रेस का संगठन नहीं होने के कारण भी हारने पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता ने संगठन की तरह काम किया और उनके कार्यकर्ता ही संगठन से ज्यादा मजबूत है। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठन बन जाएगा और बूथ स्तर पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोनीपत की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है और इस चुनाव में भी 36 बिरादरी ने वोट किया। उन्होंने कहा कि एक चर्चा यह भी चलाई गई थी कि लोकसभा चुनाव के बाद वह यहां से वापस चले जाएंगे। लेकिन वह साफ कर देना चाहते हैं कि वह सोनीपत की जनता के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।

विधानसभा चुनाव में काम नहीं करेगा मोदी फैक्टर
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव दिल्ली के लिए था, इसलिए वहां मोदी लहर ने काम किया। लेकिन आने वाला चुनाव चंडीगढ़ के लिए लड़ा जाएगा, इसमें मोदी फैक्टर का कोई असर हरियाणा में नहीं दिखेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल का चेहरा देखा जाएगा और उससे ही लोग तय करेंगे कि किसकी सरकार प्रदेश में लेकर आनी है। ओपी चौटाला के बयान पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह हमेशा से इस बात के पक्षधर रहे हैं कि कोई भी राजनेता गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी न करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed