फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupeshwar Dayal got responsibility of CM window in Haryana CMO

तीन दिन में ही यूटर्न: CM विंडो की जिम्मेदारी फिर दयाल के पास, देवेंद्र सिंह के पास सिंचाई विभाग

Wed, 12 Oct 2022 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 05:37 PM IST
सार

तीन दिन पहले ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह को सौंप दिया गया था। मगर बुधवार को सीएम विंडो का कार्यभार भूपेश्वर दयाल को मिल गया है। देवेंद्र के पास सिंचाई विभाग का भी जिम्मा है।

विज्ञापन
Bhupeshwar Dayal got responsibility of CM window in Haryana CMO
भूपेश्वर दयाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन दिन बाद ही सीएम मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को सीएम विंडो की जिम्मेदारी फिर से मिल गई है। इससे पहले 10 अक्तूबर को हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों, सलाहकारों और ओएसडी के विभागों में अहम फेरबदल किया था। ओएसडी भूपेश्वर दयाल को कोई विभाग नहीं सौंपा गया था। उनसे ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह को सौंप दिया गया था। मगर बुधवार को सीएम विंडो का कार्यभार भूपेश्वर दयाल को मिल गया है। देवेंद्र के पास सिंचाई विभाग का भी जिम्मा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


किसके पास कितने विभाग
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी के पास पहले की तरह 12 विभागों के अलावा सीएमओ के ओवरआल प्रभारी, स्थापना सहित किसी को भी आवंटित नहीं किए गए विभागों का जिम्मा रहेगा। वी. उमाशंकर के पास मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले 11 विभाग थे, जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं। योगेंद्र चौधरी के पास अब तीन विभाग ही रह गए हैं। अमित अग्रवाल के पास पहले 13 विभाग थे, जो अब बढ़कर 14 हो गए हैं। केएम पांडुरंग पहले की तरह ही 14 विभाग देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधांशु गौतम के बीते नौ सितंबर को आवंटित सभी छह विभाग बरकरार रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



                                                                             नीरज दफ्तुआर

नीरज दफ्तुआर दे चुके हैं इस्तीफा
मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लंबे समय से नीरज सीएमओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हरियाणा सीएमओ में नीरज की एंट्री वर्ष 2014 में सरकार बनने के करीब 8 माह बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने सीएमओ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मीडिया संबंधित काम काज संभाला था। सीएमओ में जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी नीरज के पास था। मुख्यमंत्री के निकट होने के कारण वे उनके खास भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed