फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupendra Yadav given ticket from Alwar suspense increased on Bhiwani & Mahendragarh seat

Chandigarh News: भूपेंद्र यादव को अलवर से टिकट दिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर सस्पेंस बढ़ा

Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Yadav given ticket from Alwar suspense increased on Bhiwani & Mahendragarh seat
पहले यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट देने की बात चल रही थी, भिवानी सीट से भाजपा के अभय यादव का भी नाम चल रहा है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के लोकसभा की पहली सूची में हरियाणा के उम्मीदवारों का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के उम्मीदवारों पर छह मार्च को चर्चा की जा सकती है। भाजपा की दूसरी सूची जो 12 मार्च के आसपास जारी होगी, उसमें हरियाणा के उम्मीदवारों पर चर्चा की जा सकती है। वहीं, पहली सूची में भूपेंद्र सिंह यादव को अलवर का टिकट देकर पार्टी ने हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर सस्पेंस बढ़ा दिया है। यादव की भिवानी सीट से लड़ने की चर्चा काफी जोरों से थी। पार्टी ने उन्हें हरियाणा भाजपा की चुनाव समिति की टीम में भी शामिल किया था। ऐसे में पूरी उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें इस सीट से उतार सकती है। वहीं, पार्टी ने उनका नाम अलवर सीट के पैनल में भी डाल रखा था। अलवर सीट पर हुए सर्वे में भूपेंद्र यादव के नाम पर सभी ने सहमति जताई। वह पूर्व में राजस्थान से ही राज्यसभा से सांसद रहे थे। ऐसे में पार्टी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह लड़ने की दोबारा से लड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा की ओर से तैयार किए गए पैनल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय यादव के नाम भी शामिल हैं।

हरियाणा भाजपा प्रभारी को भी मिला टिकट
हरियाणा भाजपा व लोकसभा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब को पार्टी ने टिकट दिया है। वह त्रिपुरा वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे। वह पीएम मोदी के काफी करीबी हैं। वह पिछले दो साल से हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


जजपा ने आज बुलाई बैठक
भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। हालांकि भाजपा और जजपा दसों लोकसभा सीट से लड़ने को लेकर बयान देते रहे हैं। शुक्रवार को भी जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने दसों सीट पर लड़ने को लेकर बयान जारी किया था। वहीं, पार्टी ने करनाल में अहम बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि कुछ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि गठबंधन के तहत जजपा को एक सीट दी जा सकती है। हिसार, भिवानी या कुरुक्षेत्र में से किसी एक सीट पर पार्टी विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed