फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhoomi Pujan in Daddu Majra today: Compressed biogas plant to be built from wet waste

Chandigarh News: रैंप से रफ्तार पकड़ेगी चंडीगढ़ की इंडस्ट्री, लोकल प्रोडक्शन पर फोकस

Mon, 19 Jan 2026 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan in Daddu Majra today: Compressed biogas plant to be built from wet waste
चंडीगढ़। अब चंडीगढ़ की इंडस्ट्री नई दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। लोकल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए इंडस्ट्री डिपार्टमेंट ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

इसके तहत उद्यमियों को न केवल उद्योग से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि वैज्ञानिक संगठनों द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों को व्यावसायिक रूप देने के फायदे भी समझाए जा रहे हैं। यह पहल केंद्र सरकार के रैंप (रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में 21 जनवरी को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट नरेंद्र सिंह जस्सल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वह सीएसआईओ द्वारा विकसित उपकरणों और तकनीकों की जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि इन्हें अपनाने पर उद्योगों को किस तरह की सुविधाएं और लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार देश में वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा कई जनउपयोगी खोजें की जाती हैं, लेकिन उनका स्थानीय स्तर पर उत्पादन सीमित रह जाता है। रैंप प्रोजेक्ट के माध्यम से अब वैज्ञानिकों और उद्योगों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि स्वदेशी तकनीक को स्थानीय उद्योग व्यावसायिक रूप दे सकें।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट अपनाने पर उद्यमियों को सब्सिडी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि चंडीगढ़ की इंडस्ट्री में इतना सामर्थ्य है कि वह वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकों को सफलतापूर्वक कमर्शियल प्रोडक्ट में बदल सकती है।

नए लेबर लॉ की मिलेगी जानकारी
एमएसएमई मीट में साइबर फ्रॉड पर इंस्पेक्टर इरम रिजवी और नए लेबर लॉ पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आकाश मित्तल भी उद्यमियों को अहम जानकारियां देंगे। रैंप प्रोजेक्ट के तहत लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ फर्नीचर इंडस्ट्री, चंडीगढ़ चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, चंडीगढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाएं पंजीकृत हैं।


वर्जन
लोकल प्रोडक्शन को बढ़ावा देना समय की मांग है। यदि शहर की इंडस्ट्री वैज्ञानिक संगठनों की तकनीकों को अपनाती है तो इसका सीधा लाभ उद्योग और रोजगार दोनों को मिलेगा।
पवित्र सिंह, डायरेक्टर, चंडीगढ़ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed