{"_id":"619913481dc4b01f656e08ce","slug":"bhattu-kalan-police-station-of-fatehabad-district-of-haryana-got-the-best-police-station-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां थाने को मिला सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां थाने को मिला सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन अवाॅर्ड
Sat, 20 Nov 2021 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:55 PM IST
सार
देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ में बेस्ट पुलिस स्टेशन ट्राफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
भट्टू कलां थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को ट्रॉफी प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले भट्टू कलां थाने को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस थानों में शुमार किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भूपेंद्र हुड्डा ने सरकारी भर्तियों पर उठाए सवाल: कहा- सरकार की भर्तियों में पैसों का खेल, एचसीएस से लेकर ग्रुप-डी तक रेट तय
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी और भट्टू कलां थाने के पूरे स्टाफ को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान राज्य के अन्य पुलिस थानों को जन सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कृषि कानून होंगे वापस: मगर किसानों पर दर्ज मुकदमों पर फंसा पेंच, हरियाणा में 200 से अधिक केस, 45 हजार किसान आरोपी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस में पेशेवर रवैया लाया है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से सेवा वितरण मानकों, प्रक्रिया पहल और पुलिसिंग में सामुदायिक भागीदारी को बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। गृह मंत्रालय प्रति वर्ष देश भर के पुलिस स्टेशनों का सर्वेक्षण अपराध दर, मामलों की जांच और निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा जैसे मापदंडों के आधार पर करता है।