फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Bharat Taxi' service launched in Chandigarh; over one lakh drivers have registered.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में भारत टैक्सी सेवा शुरू, एक लाख से ज्यादा चालकों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Sat, 19 Sep 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
'Bharat Taxi' service launched in Chandigarh; over one lakh drivers have registered.
चंडीगढ़। भारत टैक्सी किफायती आवागमन का विकल्प देगी। यह कहना है पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का। उन्होंने चंडीगढ़ में भारत टैक्सी के शुभारंभ के मौके पर यह बात कही। प्रशासक ने यूटी सचिवालय में भारत टैक्सी का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया और वहीं से भारत टैक्सी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे चंडीगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और भारत टैक्सी से पारदर्शी संचालन, डेटा सुरक्षा, उचित किराया, प्रभावी शिकायत निवारण तथा इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारिता विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के समारोह में केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शामिल रहे। इस मौके पर चीफ सेक्रेट्री एच. राजेश प्रसाद, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव रमन कुमार और भारत टैक्सी के अध्यक्ष जयेन मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारी मॉडल पर आधारित है और टैक्सी चालकों को प्लेटफॉर्म में सक्रिय भागीदार बनाएगी। सदस्य और हितधारक होने के कारण चालकों को इसके लाभ में भी हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल चालकों की आय बढ़ाने तथा उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरलीधर मोहोल ने बताया कि देशभर में अब तक लगभग 10 लाख चालक भारत टैक्सी के साथ पंजीकरण करवा चुके हैं, जिनमें चंडीगढ़ के एक लाख से अधिक चालक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर सहित अन्य शहरों में भी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वय सहकारिता विभाग चंडीगढ़ ने भारत टैक्सी के प्रतिनिधियों के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed