{"_id":"644bea693270d062cc0faf03","slug":"bharat-inder-singh-chahal-troubles-increased-in-disproportionate-assets-case-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कैप्टन के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस ने शुरू की संपत्ति की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कैप्टन के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस ने शुरू की संपत्ति की पैमाइश
Fri, 28 Apr 2023 09:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:19 PM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस सरकार में चहल तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2002 से 2007 तक मीडिया सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ही 2017 से 2021 तक भरतइंद्र सिंह को कैबिनेट रैंक मिला था।
विज्ञापन
भरतइंद्र सिंह चहल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरतइंद्र सिंह चहल पर शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस की तकनीकी टीम ने पटियाला स्थित उनके मैरिज पैलेस और अन्य संपत्तियों की पैमाइश शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर उन्होंने इन्हें बनाने पर कितने पैसे का निवेश किया है। टीम की कोशिश यही है कि उनके खिलाफ लग रहे हर आरोप की गंभीरता से जांच की जाए ताकि मामले की सच्चाई को सामने लाया जा सकें।
विज्ञापन
हालांकि विजिलेंस के उच्च अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। चहल का पटियाला के नजदीक सरहिंद रोड पर एक आलीशान मैरिज पैलेस है। इसके अलावा पटियाला में चहल का एक शॉपिंग कांप्लेक्स भी है। दिसंबर 2022 में विजिलेंस ने चहल की संपत्तियों पर छापा मारा था। साथ ही इन संपत्तियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई थी। वहीं, अब उसकी पैमाइश शुरू कर दी है। तकनीकी टीम द्वारा हर चीज की गंभीरता से जांच जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले विजिलेंस की टीम भरतइंद्र सिंह चहल को कई बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। आखिरी बार उन्होंने एक पत्र भेजा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, इसके बाद वह जांच में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार में चहल तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2002 से 2007 तक मीडिया सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ही 2017 से 2021 तक भरतइंद्र सिंह को कैबिनेट रैंक मिला था।