{"_id":"652e85e74fa7e1bf170418e5","slug":"bharat-inder-chahal-got-big-relief-from-punjab-and-haryana-high-court-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भरत इंदर चहल को हाईकोर्ट से राहत, दो नवंबर तक अंतरिम जमानत का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भरत इंदर चहल को हाईकोर्ट से राहत, दो नवंबर तक अंतरिम जमानत का लाभ
Tue, 17 Oct 2023 06:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:46 PM IST
सार
भरत इंदर चहल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार बीती सरकार के नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ही याची को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। अब वे 75 साल के हैं और जांच में सहयोग देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
भरत इंदर सिंह चहल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर सिंह चहल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें दो नवंबर तक अंतरिम जमानत का लाभ दे दिया है।
विज्ञापन
भरत इंदर चहल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार बीती सरकार के नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ही याची को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। चहल ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज एफआईआर में उन्हें अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
चहल ने बताया है कि उनकी तरफ से अपने सभी बैंक खातों, संपत्ति और आय का पूरा ब्योरा विजिलेंस को दिया जा चुका है। बावजूद इसके उन्हे रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अब वे 75 साल के हैं और जांच में सहयोग देने को तैयार हैं। हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत का लाभ देते हुए हाईकोर्ट में हलफनामे के जरिए संपत्ति का ब्योरा व आय से संबंधित जानकारी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
23 अगस्त को पटियाला की अदालत ने चहल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि चहल जांच के दौरान सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद निचली अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। जांच एजेंसी उनके खिलाफ दर्ज मामले की उचित जांच के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। अदालत ने कहा था कि याची विजिलेंस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए सही और वास्तविक तथ्यों को प्रकाश में लाने के लिए हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।