{"_id":"5ba39c88867a55019f2c8e05","slug":"bhai-ghanaiya-ji-300-barsi-anniversary-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई घनैया जी की 300वीं पुण्यतिथि पर गुरमत समागम, एसजीपीसी करेगी पुस्तक प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई घनैया जी की 300वीं पुण्यतिथि पर गुरमत समागम, एसजीपीसी करेगी पुस्तक प्रकाशित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
समारोह का आयोजन
एसजीपीसी की ओर से भाई घनैया जी की पुण्यतिथि के मौके पर 300वीं साला शताब्दी समारोह का आयोजन तख्त श्री केसगढ़ साहिब में किया गया। इस दौरान दशमेश दीवान हाल में एक विशेष गुरमत समागम करवाया गया। इस मौके पर एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल समेत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह और सिख पंथ की अन्य शख्सियत मौजूद रही।
विज्ञापन
इस मौके पर गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि भाई घनैया जी उच्च नैतिक जीवन वाली महान शख्सियत थे, जिन्होंने गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते अद्वितीय और निष्काम सेवा द्वारा एक मिसाल कायम की। उन्होंने ऐलान किया कि शिरोमणि कमेटी की ओर से भाई घनैया जी के जीवन इतिहास पर खोज कार्य करवा कर एक पुस्तक प्रकाशित की जाएगी। भाई लौंगोवाल ने इस मौके पर उपस्थित सेवा शिष्य संप्रदाय के नुमाइंदों को भरोसा दिया कि भाई घनैया जी की सालाना बरसी को हर साल मनाने के मौके पर शिरोमणि कमेटी हर तरह का सहयोग देगी।
विज्ञापन
श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि हमें सेवा और सिमरन के सिद्धांत को समझने के लिए भाई घनैया जी का जीवन समझना पड़ेगा। समागम के दौरान तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को भाई घनैया जी के जीवन से प्रेरणा लेकर गुरमत अनुसार जीवन व्यतीत करने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा, सिंह साहब ज्ञानी मान सिंह, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंद्र सिंह वेदांती, सेवा शिष्य महंत काहन सिंह गोनेआना, महंत करमजीत सिंह, शिरोमणि कमेटी के पूर्व जनरल सचिव भाई अमरजीत सिंह चावला और प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह ने भी विचार सांझे किए।
भाई घनैया जी की बरसी मनाई
समारोह का आयोजन
लुधियाना में भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट पंजाब और जिला सामाजिक सुरक्षा की तरफ से डायरेक्टोरेट सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास, पंजाब की तरफ से गुरूवार को भाई घनैया जी की पुण्यतिथि को मानव सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डीएसएसओ हरमेश सिंह ने भाई घनैया जी द्वारा मानव सेवा के लिए किए कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्टेट उप प्रधान नीलम गुप्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मैनेजर आरके वालिया, अरुणा पुरी, तृप्ता, पूरनचंद और जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।
भाई घनैया जी की सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई जाएगी : बिट्टू
पंजाब सरकार की ओर से भाई घनैया जी की सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाने के लिए यत्न किए जाएंगे, ताकि उनकी ओर से दिए मानवता की सेवा के संकल्प को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाया जा सके। यह जानकारी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सरकारी गर्ल्स कालेज में भाई घनैया जी की याद में मनाए गए राज्य स्तरीय समारोह में दी।
मानव सेवा दिवस के तौर पर मनाए गए इस समारोह में बिट्टू ने कहा कि अगर सिख धर्म की अमीरी की बात की जाए तो भाई घनैया जी की ओर से मानवता की सेवा के लिए किए कार्य सब से पहले आते हैं। मानवता की सेवा के रास्ते पर चलने के लिए दुनियावी मुख्य सहूलतों और ऐशो आराम का त्याग भी करना पड़ता है। भाई जी ने खुद तीन गुरु साहिबान के जीवन काल के दौरान लोगों की भलाई के लिए अपने हाथों से काम किए। वहीं उनके पूर्वजों ने पहले पातशाही श्री गुरु नानक देव के समय से लोक सेवा में योगदान डाला।