{"_id":"6a1748680c29d9bea80011bd","slug":"bhagwat-katha-is-a-medium-to-give-right-direction-to-human-life-satyadev-sharma-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1030746-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है भागवत कथा: सत्यदेव शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है भागवत कथा: सत्यदेव शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास सत्यदेव शर्मा ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों का महत्व बताया।
सत्यदेव शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्तों के प्रति उनके प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को अध्यात्म और संस्कारों से जुड़ने की आवश्यकता है। भागवत कथा मनुष्य को अच्छे कर्म करने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान भजनों की भी प्रस्तुति हुई।