फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann will take oath on March 16 at Khatkarkalan

पंजाब: 16 मार्च को भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह, भगत सिंह के गांव में होगा कार्यक्रम, एक दिन बाद 16 विधायक बनेंगे मंत्री

Sun, 13 Mar 2022 02:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 02:07 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड जनादेश मिला। भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। शहीद भगत सिंह गांव खटकड़कलां में समारोह की तैयारियां तेज हैं।

विज्ञापन
Bhagwant Mann will take oath on March 16 at Khatkarkalan
भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं 16 विधायक एक दिन बाद मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। भगवंत मान शहीद भगत सिंह गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर मान ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से भगवंत मान को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। सात एकड़ जमीन में मंच बनाया जाएगा। शहीद स्मारक के पीछे 13 एकड़ जमीन पर एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

 

छह हजार जवान तैनात होंगे
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस के छह हजार जवान तैनात होंगे। इस दौरान कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। समारोह स्थल पर विशेष चौकी बनाई गई है। छह हजार पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की पूरी नजर समारोह पर रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भगवंत मान पहले ही पंजाब के लोगों को भेज चुके हैं।

ये है विधानसभा का गणित
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। राज्य में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने सर्वाधिक 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके बाद कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को चार सीटें मिली हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दो सीटों पर ही सिमट गई है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed