फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant mann tweet on captain amarinder and sukhbir badal

नतीजों से पहले ट्विटर पर भगवंत मान के व्यंग्य बाण, बादल-कैप्टन पर कसा तंज

Fri, 10 Mar 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant mann tweet on captain amarinder and sukhbir badal
नतीजों से पहले ट्विटर पर भगवंत मान के व्यंग्य बाण - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह मतगणना है और उसके बाद नतीजे आने हैं। एग्जिट पोल वीरवार शाम को आ चुके हैं। कांटे की टक्कर के चलते सभी नेता बेहद असमंजस की स्थिति में हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने शुक्रवार को ट्विटर पर कई व्यंग्य बाण छोड़े। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल पर तंज कसे।
विज्ञापन


मान ने पहला ट्वीट दोपहर 12.55 बजे किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सरकार तां मालवे ने ही बणा लैणी है। बाकी कसर माझे ते दोआबे वालेयां ने पूरी कर देणी है। इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाना बनाया गया। मान ने लिखा कि कैप्टन अमरिंदर ने कल की जगह आज रात को ही पार्टी रखी है। क्योंकि कल हिस्ट्री दोहराई जा रही है। चाहता है पंजाब, कैप्टन की हार, लगातार तीसरी बार।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस का कैंपेन सॉन्ग चाहूंदा है पंजाब, कैप्टन दी सरकार.. था। इसके बाद दोपहर 2.50 बजे मान ने फिर एक ट्वीट करके डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर व्यंग्य बाण चलाया। उन्होंने लिखा कि सुखबीर बादल की पंजाब में 234 सीटें जीतने की तमन्ना पूरी हुई। कोई चैनल दो सीट दे रहा है, कोई तीन और चार। 2.3.4 - 234।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रहेंगे कैप्टन और आप नेता

Bhagwant mann tweet on captain amarinder and sukhbir badal
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में रहेंगे कैप्टन और आप नेता
शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर सभी उम्मीदवार तैयारियों में जुट गए हैं। पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू शुक्रवार को अमृतसर पहुंच गए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के लंबी से उम्मीदवार जरनैल सिंह भी लंबी में डट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में रह कर ही मतगणना, रुझानों और नतीजों पर नजर रखेंगे। वहीं, आप के कई शीर्ष नेता भी चंडीगढ़ दफ्तर में रहेंगे। इनमें संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, भगवंत मान, सीडीसी सिंह कंबोज और नवकरन सिंह शामिल हैं।

अपने-अपने पक्ष में आकलन करने में जुटे दोनों दल
वीरवार को आए एग्जिट पोल के बाद जहां शिअद-भाजपा गठबंधन के नेताओं ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता इसका आकलन अपने-अपने पक्ष में करने में लगे हैं। आप नेताओं का कहना है कि उनका वोटर तो साइलेंट था। इस लिहाज से उनकी सीटें एग्जिट पोल के रुझानों से कहीं ज्यादा रहेंगे। प्रदेश के नेताओं ने 70 से ज्यादा सीटों का दावा किया। तो संजय सिंह ने सौ से ज्यादा सीटों का दावा किया। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बूथ स्तर से लिए फीडबैक के मुताबिक उनकी 61-65 के बीच में सीटें आ रही हैं। पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 62-65 सीटें हासिल करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed