{"_id":"65ef4ddd3433ce11200435e1","slug":"bhagwant-mann-targeted-former-cm-captain-amarinder-singh-over-rdf-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सीएम मान ने बोला हमला, कहा- कैप्टन सरकार की वजह से केंद्र के पास रुका RDF का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सीएम मान ने बोला हमला, कहा- कैप्टन सरकार की वजह से केंद्र के पास रुका RDF का पैसा
Tue, 12 Mar 2024 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:08 AM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने पूर्ववर्ती कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को रुके आरडीएफ फंड के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं सुखबीर बादल और अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींडसा पर भी हमला बोला। इसके अलावा केंद्र सरकार भी मान के निशाने पर रही।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन के आगाज अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला और कहा कि उनकी गलती की वजह से ही राज्य का आरडीएफ का पैसा केंद्र में रुका है। पिछली बार जब आरडीएफ का पैसा आया तो उन्होंने इसका इस्तेमाल मंडियों और सड़कों के बनाने में नहीं किया। इस पैसे से उन्होंने कर्ज के किश्त भरीं। इसीलिए केंद्र ने पैसा रोक लिया और कहा कि फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, महासचिव हरचंद सिंह बरसट, आप सरकार के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहे। विभिन्न जिलों के हजारों आप कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
हमने इसके लिए प्रस्ताव पास किया कि इस पैसे का उपयोग सिर्फ मंडियों में लगेगा और मंडियों को जाने वालीं सड़कों के जुड़े कार्यों पर ही होगा। फिर भी केंद्र सरकार फंड रिलीज नहीं कर रही है। केंद्र उत्तर प्रदेश और बिहार से पंजाब की मंडियों की तुलना कर रहा है जबकि 50-100 किलोमीटर पर एक मंडी है, वहीं पंजाब में 5 किलोमीटर पर एक मंडी है।
विज्ञापन
पंजाब का हर लिंक रोड कोई न कोई मंडी जाता है। मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींडसा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग पंजाब और पंथ बचाने के लिए इकट्ठे नहीं हुए हैं। ये परिवार बचाने को इकट्ठे हुए हैं। अब इनको पंजाब के लोग भाव नहीं देने वाले। सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ यात्रा पर मान ने कहा कि इनकी यात्रा सिर्फ कुर्सी और परिवार के लिए है। इनको देश और पंजाब से कोई लेना देना नहीं है।