फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann target on sukhpal singh Khaira

भगवंत मान ने खैरा पर साधा निशाना, कहा- इतना यकीन है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें

Wed, 08 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann target on sukhpal singh Khaira
भगवंत मान
सुखपाल खैरा गुट की बगावत और उन्हें वॉलंटियर्स और एनआरआई से मिल रहे रिस्पॉन्स से बैकफुट पर आई आप को भगवंत मान ने ऑक्सीजन दी। मान ने बागियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने खैरा और कंवर संधू पर तीखा हमला किया। साथी विधायकों को लौट आने के लिए आगाह किया। साथ ही यह भी कहा कि वह नाराज वॉलंटियर्स को मनाने खुद जाएंगे।
विज्ञापन


पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में मान ने कहा कि हमने भूखे पेट पार्टी खड़ी की है, ऐसे मौकापरस्तों के हाथ नहीं सौंपने देंगे। इन्हें अपने आप पर इतना ही यकीन है तो इस्तीफा दें, नई पार्टी बनाएं और जीतें। पार्टी बड़ी होती है, ये बातें ज्यादा दिन नहीं चलतीं। मान बोले, मैं अस्पताल में दाखिल था, सोचा था विवाद निपट जाएगा, लेकिन बात बढ़ती गई।
विज्ञापन


ये सोशल मीडिया पर मेरी बीमारी का मजाक उड़ाने लगे, फिर चरित्र पर हमला शुरू कर दिया कि बता पंजाब का है या दिल्ली का। सुखपाल खैरा सनावर में पढ़े हैं पर मैं गांव को सरकारी स्कूल से ही पढ़ा हूं। मुझे पंजाब के प्रति वफादारी का सर्टिफिकेट खैरा से लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरा गुट ने बनाई एडहॉक पीएसी

Bhagwant Mann target on sukhpal singh Khaira
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
सुखपाल खैरा गुट ने एडहॉक पीएसी का एलान कर दिया है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में खैरा गुट के सभी आठों विधायकों को लिया गया है। नाजर सिंह मानशाइयां को मेंबर सचिव बनाया गया है। कंवर संधू ने बताया कि पीएसी में पंजाब के अलग-अलग हलकों से आठ लोगों को स्पेशल इनवाइटी के तौर पर शामिल किया गया है। ये लोग प्रस्तावित एडहॉक स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी होंगे। एडहॉक पीएसी ही पंजाब आप के नए प्रधान का चयन करेगी। साथ ही राज्य में नए संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देगी।

यही जिला, विधानसभा हलका और ब्लॉक स्तर पर संगठन खड़ा करेगी और जिला स्तर पर पार्टी वॉलंटियर मीटिंग की निगरानी करेगी। जैसे ही राज्य में पूरा संगठनात्मक ढांचा बन जाएगा, एडहॉक पीएसी और एग्जीक्यूटिव को भंग कर दिया जाएगा। स्थायी पीएसी और एग्जीक्यूटिव कमेटी गठित की जाएगी। संधू ने कहा कि पार्टी का पूरा संगठन अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए स्वराज के सिद्धांत पर ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed