फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann started his politics from the village of Shaheed Bhagat Singh

पंजाब: भगत सिंह के गांव से भगवंत मान का खास कनेक्शन, यहीं से शुरू की थी राजनीति...अब शपथ भी यहीं लेंगे

Sun, 13 Mar 2022 02:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 02:57 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद सीएम चेहरा भगवंत मान चर्चा में हैं। खास बात यह है कि वह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण करेंगे। इस गांव से भगवंत मान का रिश्ता पुराना है। 

विज्ञापन
Bhagwant Mann started his politics from the village of Shaheed Bhagat Singh
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के सीएम बनने जा रहे भगवंत मान ने वर्ष 2011 में राजनीति में कदम रखा और दिलचस्प बात है कि शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव जहां से उनके कैरियर की शुरुआत हुई थी, उसी स्थल पर वह सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम भगवंत मान इसी धरती से सीएम पद की सौगंध खाकर अपना कामकाज शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


नवांशहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। लिहाजा, प्रशासन की तरफ से सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। भगवंत मान की शुरुआत आप से नहीं बल्कि पंजाब पीपुल्स पार्टी से हुई थी। 
विज्ञापन


शिअद से अलग होकर मनप्रीत बादल ने पीपीपी बनाई थी। इस पार्टी का गठन एक विशाल रैली के रूप में 2011 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में हुआ था। भगवंत मान ने पीपीपी के ही टिकट पर वर्ष 2012 में पहली बार लहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह तीसरे नंबर पर आए थे। उनकी पार्टी भी चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई। इसके बाद मनप्रीत बादल खुद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए लेकिन भगवंत उनके साथ नहीं गए और आप में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेंगे, जिसके लिए सरकारी समारोह खटकड़कलां में किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है और आला अधिकारियों ने नवांशहर में डेरा डाल लिया है। पीएपी से लेकर पंजाब के अन्य हिस्सों से पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed