फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bhagwant mann, punjab aap, world labour day, punjab public, punjab politics, punjab

पंजाब के लोग या तो मजदूर हैं या मजबूर: भगवंत मान

Mon, 02 May 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 02 May 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
bhagwant mann, punjab aap, world labour day, punjab public, punjab politics, punjab
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
पंजाब मजदूरों और मजबूरों का प्रदेश बनकर रहा गया है। यहां के लोग या तो मजदूर हैं या मजबूर हैं। ये कहना है आप सांसद भगवंत मान का। फतेहगढ़ साहिब में पंजाब स्टेट कर्मचारी दल के प्रदेशाध्यक्ष हरी सिंह टोहड़ा की ओर से सरहिंद की पुरानी अनाज मंडी के पास मजदूर दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सरकारी और गैर सरकारी मजदूर जत्थेबंदियों के नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, सहायक इंचार्ज दुर्गेश पाठक और युवा अध्यक्ष हरजोत सिंह बैंस ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान भगवंत मान ने ये बात कही।
विज्ञापन


मान ने कहा कि सूबा सरकार ने अपने साढ़े नौ साल में नशे पर कोई नियंत्रण नहीं किया। अब जब सरकार के पास कुछ ही महीने बचे हैं तो सरकार नशे को खत्म करने के ड्रामे रच रही है। दूसरी तरफ पंजाब के लोगों को सवा लाख नौकरियों का सब्जबाग दिखा कर गुमराह किया जा रहा है। सरकारी खजाना खाली है और मौजूदा मुलाजिमों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई भर्तियों को कैसे सैलरी मिलेगी।

मान ने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा गठबंधन सरकार की चालों को समझ गए हैं और 2017 में इनके झांसे में नहीं आएंगे। हरी सिंह टोहड़ा ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों को तीसरे बदल की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारों ने कभी मजदूरों की बात नहीं की। अगर सरकारें की तरफ से लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जाता तो ऐसे दिन न देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि सूबे में से इंडस्ट्री शिफ्ट होने से 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस मौके पर एडवोकेट लखवीर सिंह राय, जय कृष्ण, कश्यप और दिलबाग सिंह बागा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed