फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant mann on cm candidate of aap in punjab

सीएम उम्मींदवार पर बोले भगवंत- लोकतंत्र में जनता बड़ी, लीडर नहीं

Sun, 08 Jan 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(अमृतसर) Updated Sun, 08 Jan 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant mann on cm candidate of aap in punjab
सीएम उम्मींदवार पर बोले भगवंत - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी पंजाब के कनवीनर और बटाला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गुग्गी वडैच ने बटाला के मोहल्ला चंद्र नगर में रैली की। रैली में सांसद भगवंत मान ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा पर सियासी हमले किए।
विज्ञापन


गुग्गी ने कहा कि नई पंजाब की हमें नींव रखनी है और इसे बनाने के लिए एक मिस्त्री की जरूरत है। नया पंजाब बनाने के लिए हमारा सबसे बड़ा मिस्त्री है अरविंद केजरीवाल है, हम उसके असिस्टेंट और जनता हमारी साथी है।
विज्ञापन


गुग्गी ने कहा कि अब आने वाले दिनों में कुछ लोग वोट लेने के लिए कई प्रकार के लालच देंगे, उस समय लोग अपना लालच छोड़ कर और अपने बच्चों के भविष्य की ओर ध्यान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक भाषण में भी बाहर आ जाता है अंदर का कलाकार'

Bhagwant mann on cm candidate of aap in punjab
आप सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
रैली को संबोधित करते हुुए भगवंत मान ने कहा कि अगर पैसे ही कमाने होते तो वह जिस प्रोफेशन में थे, वहां से करोड़ों रूपये कमा सकते थे। राजनीति में उनके आने का मकसद यही है कि वह पंजाब के लोगों की सेवा कर सकें और अपने पंजाब को दोबारा पुराना नशारहित बना सकें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोग बड़े होते हैं, लीडर नहीं। मान ने कहा कि मांगों को लेकर बेरोजगार लाइनमैन, टेट पास युवक टंकियों पर चढ़े बैठे हैं, उनकी कोई नहीं सुन रहा। मान ने कहा कि कैप्टन कहते हैं कि वह पंजाब के शेर हैं, हिम्मत है तो केजरीवाल यहां आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़े।

मान ने चुटकी लेते हुए कहा कि कैप्टन साहिब कभी शेर शिकार को नहीं कहता वह उसका शिकार करना चाहता है और वह उसके सामने आए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी को शहीद भगत सिंह की तस्वीर देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed