फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann led government in Punjab likely to expand its cabinet soon

पंजाब में कैबिनेट विस्तार जल्द संभव: पांच विधायक बन सकते हैं मंत्री, हिंदू और एक महिला चेहरे के शामिल होने की संभावना

Sat, 02 Jul 2022 03:31 PM IST
ajay kumar पीटीआई/अमर उजाला, चंडीगढ़
पीटीआई/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 03:31 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में एक महिला और एक हिंदू चेहरे के शामिल होने की संभावना है। मान कैबिनेट में अभी एक मात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर हैं। 

विज्ञापन
Bhagwant Mann led government in Punjab likely to expand its cabinet soon
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही अपना पहला कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बना जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। 

विज्ञापन


पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं।
विज्ञापन


मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सीएम भगवंत मान के पास है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में एक महिला और एक हिंदू चेहरे के शामिल होने की संभावना है। मान कैबिनेट में अभी एक मात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार विधायक रहे कम से कम एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने कुलतार सिंह संधवा को विधानसभा अध्यक्ष और जयकिशन रोड़ी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा चुका है। हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर को पहले ही कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली है। आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। 

किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

मौजूदा समय में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं। पांच विधायकों के और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री समेत यह संख्या 15 हो जाएगी। मंत्रियों की कुल संख्या 18 से अधिक नहीं हो सकती है। सरकार अभी तीन सीटें खाली रखेगी। मंत्रिमंडल विस्तार होने की स्थिति पर नए मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। इस समय सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मान के पास है।

 

मु्ख्यमंत्री भगवंत मान: गृह विभाग एवं न्याय, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार, नागरिक उड्डयन, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, आवास और शहरी विकास, स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, कृषि एवं कृषक कल्याण, बागबानी, जल एवं भू संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, विज्ञान तकनीक और पर्यावरण, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण, स्वतंत्रता सेनानी, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, श्रम, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, गवर्नेंस रिफॉर्म, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सूचना एवं जनसंपर्क और स्वास्थ्य विभाग है।

 

  • हरपाल चीमा: वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, आबकारी एवं कराधान और सहकारिता
  • गुरमीत सिंह मीत हेयर: स्कूली शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, उच्च शिक्षा
  • डॉ. बलजीत कौर: सामाजिक न्याय, आधिकारिता एवं अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास
  • हरभजन सिंह ईटीओ: बिजली, लोक निर्माण विभाग
  • लालचंद: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन, वन्य जीव
  • कुलदीप सिंह धालीवाल: ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, पशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास, एनआरआई मामले
  • लालजीत सिंह भुल्लर: परिवहन, आतिथ्य
  • ब्रह्म शंकर जिंपा: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल स्रोत, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग
  • हरजोत सिंह बैंस: विधि एवं विधायी मामले, खनन एवं भूविज्ञान, पर्यटन एवं संस्कृति मामले, जेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed