{"_id":"57825e584f1c1b4b507fa6b5","slug":"bhagwant-mann-char-sahibjade-movie-punjab-govt-aap-mp-bhagwant-mann-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान के तीखे बोल, फिल्म की आड़ में भावनाओं से खेल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान के तीखे बोल, फिल्म की आड़ में भावनाओं से खेल रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि सरकार फिल्म चार साहिबजादे की आड़ में लोगों की भावनाओं से खेल रही है। झूठी शोहरत के लिए सिख मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मान ने कहा कि अबोहर में तैनात एक महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया तो उसे तबादले की सजा सुना दी गई, जोकि सरकार की निंदनीय हरकत है।
मान ने कहा कि क्या धार्मिक फिल्म की आड़ में लोगों को इकट्ठा करना और चलती फिल्म केबीच में सरकारी विज्ञापन दिखाना धार्मिक बेअदबी नहीं है। अबोहर की बीडीपीओ बलजीत कौर ढिल्लों ने इसका विरोध किया तो उसका तबादला कर दिया गया। आप की सरकार बनने पर ऐसे अफसरों का विशेष सम्मान किया जाएगा। मान ने कहा कि सरकार अपनी झूठी वाहवाही के लिए लोगों के धार्मिक जज्बातों से खेल रही है।
सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये झूठे प्रचार पर खर्च कर रही है। बादल सरकार किस उपलब्धि की बात कर रही है। क्या रोजगार के लिए पानी की टंकी पर चढ़े और सड़कों पर संघर्ष कर रहे बेरोजगार उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल रहा, किसान और मजदूर आत्महत्याएं कर रहे हैं, स्कूलों में टीचर नहीं हैं, अस्पतालों में स्टाफ और दवाएं नहीं हैं। क्या इन्हें सरकार की उपलब्धि कहा जाएगा।
विज्ञापन
लोग बादल परिवार की उपलब्धि से वाकिफ हैं, जो ट्रांसपोर्ट, केबल टीवी, रेत-बजरी, शराब, ड्रग और भू माफिया चला रहा है। लोगों ने अब बादल परिवार के टीवी चैनल से मुंह मोड़ लिया है तो सरकार धार्मिक फिल्म की आड़ में लोगों को जबरन अपना झूठा प्रचार सुना रही है, जो तुरंत बंद होना चाहिए।