फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bhagwant mann attacks on CM Badal on bus accident.

सड़कों पर चलती फिरती 'मौत' हैं बादल परिवार की बसें: मान

Fri, 19 Aug 2016 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Fri, 19 Aug 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
bhagwant mann attacks on CM Badal on bus accident.
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : Amar ujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार की बसें लोगों के लिए सड़क पर चलती फिरती मौत हैं। ड्राइवर अपनी मनमानी से बस चलाते हैं। ड्राइवरों के साथ बस मालिकों पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। यह कहना है आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का।
विज्ञापन


मान वीरवार को डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस से कुचलकर जान गंवाने वाले हरदेव सिंह और उसके बेटे मंजीत सिंह के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार और बादल परिवार को खूब खरी सुनाई। आप सांसद ने कहा कि परिवार के दो सदस्यों की मौत हादसे के कारण नहीं बल्कि बेतहाशा तेजी के चलते बादल परिवार की बस द्वारा की गई हत्या है। सरकार ने इन्हें छूट दे रखी है।
विज्ञापन


इसके चलते बादल परिवार की बसों से ही सड़क हादसे हो रहे है। ड्राइवरों के साथ-साथ बस मालिकों पर बी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। इस दौरान आप सांसद ने एसएसपी जगरांव से फोन पर बात भी की। उन्होंने एसएसपी से पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद की एसएसपी से फोन पर ही काफी तीखी कहासुनी भी हुई। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार आने पर बस कंपनियों के परमिट चेक किए जाएंगे। जिन बस कंपनियों के गैर कानूनी परमिट होंगे, उन्हें बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बसों की रफ्तार ने कई परिवारों को बर्बाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed