फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal will inaugurate 79 more Aam Aadmi Clinics in Punjab Tomorrow

Mohalla Clinics: पंजाब में 79 और आम आदमी क्लीनिक की सौगात, कल भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे लोकार्पण

Thu, 04 May 2023 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 May 2023 09:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal will inaugurate 79 more Aam Aadmi Clinics in Punjab Tomorrow
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 79 और आम आदमी क्लीनिक की सौगात प्रदेशवासियों कों देंगे। अब तक कुल 504 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें 21 लाख से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया था कि पंजाब में मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। अब सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है और राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाने के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को अमृतसर में 17, बरनाला में एक, बठिंडा में एक, फरीदकोट में दो, फिरोजपुर में चार, गुरदासपुर में तीन, कपूरथला में एक, लुधियाना में आठ, मनसा में एक, मोगा में 12, पटियाला में पांच, संगरूर में 11, मोहाली में छह, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में छह और तरनतारन में एक आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण किया जाएगा। इन क्लीनिकों में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। इससे घातक बीमारियों से निपटने के लिए रणनीति बनाने और शोध आधारित निदान व उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed