फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bhagwant maan attacks on akali dal Goverment

'आप' आई एक्शन मोड में, अकाली-भाजपा सरकार को बताया नशे का सौदागर

Wed, 17 Aug 2016 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना Updated Wed, 17 Aug 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant maan attacks on akali dal Goverment
कैबिनेट मंत्री के भाई फल्ली को आप में शामिल करते भगवंत मान - फोटो : Amar ujala
गोवा में शहीद करनैल सिंह और किसान मोर्चा के शहीद भूपिंदर सिंह की याद में उनके पैतृक गांव ईसड़ू में आम आदमी पार्टी की शहीदी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस कांफ्रेस में भगवंत मान ने कहा कि सूबे के हर बड़े बिजनेस में बादल और मजीठिया अपनी पार्टनरशिप चाहते हैं। इससे उद्योग-धंधे ठप हो गए हैं। किसान कर्ज की मार के कारण खुदकुशी कर रहे हैं। अकालियों और कांग्रेसियों के पास आप को कोसने के सिवाय दूसरा  मुद्दा नहीं है। छोटेपुर ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा मौजूदा सरकार की देन है। 
विज्ञापन


मान ने आकाली दल को निशाने पर लेते हुए कहा कि नौ वर्षों से राज्य की जो दुर्दशा है वह किसी से छिपी नहीं है। पंजाब को बचाना है तो लोगों को आप का साथ देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की सरकार आने पर लोगों को एक ऐसा राज मिलेगा जिसमें हर वर्ग सुखी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जोशी के भाई फल्ली आप में शामिल  

Bhagwant maan attacks on akali dal Goverment
भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। - फोटो : amarujala
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के रिश्ते के भाई खन्ना निवासी पार्षद अनिल दत्त फल्ली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इसका एलान ईसड़ू में आयोजित कांफ्रेंस में किया गया। गौरतलब है कि नगर काउंसिल चुनाव में अनिल दत्त फल्ली ने भाजपा से अपने और अपनी पत्नी रजनी फल्ली के लिए टिकट की मांग की थी लेकिन भाजपा ने उनकी पत्नी को टिकट देने से इंकार कर दिया था। 

इससे खफा फल्ली ने अपनी पत्नी को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार दिया था और  भाजपा उम्मीदवार का विरोध किया था। भाजपा हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

बाद में फल्ली और उनकी पत्नी रजनी ने आजाद तौर पर चुनाव लड़े थे और दोनों ही वार्डों में जीत हासिल की थी। कुछ महीने पहले भाजपा जिला प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा ने उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया था। कुछ घंटे बाद ही उन्हें फिर पार्टी से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed