फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagirath Singh Meena becomes new SSP of Sri Muktsar Sahib

Punjab: भागीरथ सिंह होंगे श्री मुक्तसर साहिब के नए एसएसपी, फरीदकोट रेंज के नए आईजी बने गुरशरन सिंह

Thu, 28 Sep 2023 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 09:32 PM IST
सार

भागीरथ सिंह मीणा को श्री मुक्तसर साहिब का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वे 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं आईपीएस गुरशरन सिंह को फरीदकोट रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Bhagirath Singh Meena becomes new SSP of Sri Muktsar Sahib
भगीरथ सिंह और गुरशरन सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री मुक्तसर साहिब में वकील टॉर्चर मामले के बाद गुरुवार को नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। आईजी क्राइम व बीओआई चंडीगढ़ गुरशरन सिंह को फरीदकोट रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। वह अजय मलूजा का स्थान लेंगे। एआईजी (कार्मिक) की जिम्मेदारी संभाल रहे 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी भागीरथ सिंह को श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


वह हरमनबीर सिंह गिल की जगह लेंगे। गिल को अभी तक नई जगह पर नियुक्ति नहीं दी गई है। वह डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे। मुक्तसर के रहने वाले वकील और उनके साथी को पुलिस ने नशे के एक मामले में हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान दोनों के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार किया गया। इसके बाद वकील ने एक अन्य वकील के माध्यम से स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी रमन कुमार कंबोज ने उन्हें और उनके साथी को मुक्तसर पुलिस स्टेशन लाकर दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्हें धमकी भी दी गई कि अगर उन्होंने बाहर जाकर किसी से यह बात कही तो उनका वीडियो लीक कर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की शिकायत सीजीएम की अदालत में की तो अदालत ने 22 सितंबर को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले में एसपी और इंस्पेक्टर के अलावा सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह, सीनियर कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह व दारा सिंह के नाम केस में दर्ज हैं। यह सभी सीआईए स्टाफ में तैनात थे। इससे पहले सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार कंबोज व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed