फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagat Singh's nephew is ill, admitted in Fortiz Hospital .. Vishal of Bathinda showed humanity by giving platelets

भगत सिंह के भतीजे बीमार.. बठिंडा के विशाल ने प्लेटलेट्स देकर दिखाई मानवता

Tue, 20 Apr 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh's nephew is ill, admitted in Fortiz Hospital .. Vishal of Bathinda showed humanity by giving platelets
प्लेटलेट्स देते बठिंडा निवासी विशाल। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोमवार को उन्हें ए पॉजिटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी। इस दौरान लीव फॉर ह्यूमैनिटी और लोक भलाई सेवा के सदस्य बठिंडा निवासी विशाल ने प्लेटलेट्स देकर मानवता का परिचय दिया।
विज्ञापन

दरअसल लीव फॉर्मेलिटी के अध्यक्ष सतीश सचदेवा को कुरुक्षेत्र से फोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि मोहाली में भगत सिंह का भतीजा एडमिट हैं। इसके बाद उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजा। विशाल उस समय कालका में अपनी बहन के घर पर थे। जानकारी मिलते ही वह तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे और अभय सिंह को प्लेटलेट्स दान किए। सतीश सचदेवा ने बताया कि अभय सिंह के तमीरदार ने राशि अदा करने की बात पूछी। इस पर सतीश और विशाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बलिदान को पूरा देश कभी नहीं भूलेगा। उनका सौभाग्य है कि उन्हें भगत सिंह के परिवार के सदस्य की सेवा करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed