{"_id":"f13cc54f28dd894ab5d0346a501e8459","slug":"beti-bachao-beti-padhao-logo-will-implement-on-govt-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारतों पर लगेगा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का लोगो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारतों पर लगेगा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का लोगो
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने प्रदेश में अपने सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का लोगो प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि यह लोगो सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों व राजकीय और निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, निगमित क्षेत्र, सहकारी बैंकों, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, उप मंडल मजिस्ट्रेट, खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में और राज्य सरकार के अलावा सभी कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से तैयार सभी सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की टैगलाइन के साथ लोगो प्रदर्शित करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य के 12 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी और झज्जर में शुरू किया गया है।