{"_id":"5c49ca61bdec2226154d0767","slug":"beti-bachao-beti-padhao-campaign-haryana-got-state-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में छाया हरियाणा, झोली में आए राज्य स्तरीय समेत 4 पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में छाया हरियाणा, झोली में आए राज्य स्तरीय समेत 4 पुरस्कार
Fri, 25 Jan 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा एक बार फिर छा गया है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्र द्वारा हरियाणा को एक राज्य स्तरीय व तीन जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा केंद्र की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किए गए पांच राज्यों में हरियाणा राज्य भी शामिल रहा।
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों के पुरस्कृत किए गए 25 जिलों में हरियाणा के तीन जिले, झज्जर, करनाल व कुरुक्षेत्र भी शामिल रहे। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सर्वांगीण सहायता, मार्गदर्शन मॉनिटरिंग व लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरियाणा राज्य को प्रदान किया गया राज्य स्तरीय पुरस्कार हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी से प्राप्त किया।
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ हरियाणा के झज्जर जिला को एनेबलिंग गर्ल चाइल्ड एजुकेशन श्रेणी, करनाल जिला को इफेक्टीव कम्युनिटी एंगेजमेंट श्रेणी व कुरुक्षेत्र जिला को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बेहतर कार्यान्वयन श्रेणी में जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों को प्रदान किए गए जिला स्तरीय पुरस्कार केंद्रीय मंत्री से संबंधित जिलों के उपायुक्तों श्रीमती सोनल गोयल, डॉ. आदित्य दहिया व डॉ. सत्यवीर सिंह फूलिया ने प्राप्त किए। राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू भी मौजूद रहे।