फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Belgian Girl Marries With Nihang Singh Sikh In Punjab News in Hindi

Kapurthala: बेल्जियम की लड़की ने पंजाब में निहंग से की शादी, सिख धर्म भी अपनाया, चर्चा में है इनकी कहानी

Sat, 12 Nov 2022 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 01:28 AM IST
सार

Nihang Sikh Married to Belgian Girl : बेल्जियम की जगदीप को पहले पंजाबी भाषा समझ नहीं आती थी, वह केवल अंग्रेजी समझती थी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान एक-दूसरे को दोनों चाहने लगे और जगदीप कपूरथला आ गईं। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में आनंद कारज कर लिया। अब वह एक-दूसरे के जीवनसाथी हैं। यहां पर जगदीप पंजाबी भी सीख रही है।

विज्ञापन
Belgian Girl Marries With Nihang Singh Sikh In Punjab News in Hindi
जगदीप व जैल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के एक निहंग युवक की दोस्ती फेसबुक पर बेल्जियम की युवती जगदीप (परिवर्तित नाम) से होने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था बेल्जियम की युवती सभी बंधन तोड़कर कपूरथला पहुंच गई और पंजाबी निहंग युवक जैल सिंह के साथ सिख रीति रिवाज से शादी कर ली। इतना ही नहीं युवती ने निहंग का बाना पहनकर अमृतपान करके सिख धर्म भी अपना लिया है।

विज्ञापन

    
कपूरथला के समीपवर्ती गांव सिधवां दोना निवासी निहंग युवक जैल सिंह की फेसबुक के जरिये बेल्जियम की युवती जगदीप से दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच चैटिंग होती रही और बातचीत का सिलसिला चल ही रहा था कि पता नहीं कब दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने को राजी हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीप बेल्जियम छोड़कर शादी करने के लिए करीब आठ माह पहले कपूरथला आ पहुंची और निहंग जैल सिंह से सिख धर्म के रीति रिवाज के अनुरूप शादी कर ली। वहीं जगदीप कौर ने अमृतपान कर सिख धर्म भी अपना लिया है।  


दोनों जब सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब जी में श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर नतमस्तक होने पहुंचे तो कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। निहंग युवक जैल सिंह के अनुसार बेल्जियम निवासी जगदीप से दोस्ती फेसबुक पर लगभग एक साल पहले हुई। 

जगदीप को पहले पंजाबी भाषा समझ नहीं आती थी, वह केवल अंग्रेजी समझती थी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान एक-दूसरे को दोनों चाहने लगे और जगदीप कपूरथला आ गई तो उसके बाद उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में आनंद कारज कर लिया। अब वह एक-दूसरे के जीवनसाथी हैं। यहां पर जगदीप पंजाबी भी सीख रही है और यहां के कल्चर में ढलने के लिए खुद को तैयार भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed