{"_id":"5e3910d18ebc3ee5de2bf1e5","slug":"behbal-kalan-firing-case-main-witness-death-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिबल गोलीकांड: मुख्य गवाह की मौत का विवाद बढ़ा, मंत्री और विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिबल गोलीकांड: मुख्य गवाह की मौत का विवाद बढ़ा, मंत्री और विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज
Tue, 04 Feb 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Complaint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहिबल कलां गोलीकांड के मुख्य गवाह सुरजीत सिंह की मौत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि मौत के बाद उठे बवाल के बीच मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मसले को सुलझाने की मंशा से स्व. सुरजीत सिंह की पत्नी जसवीर कौर की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात करवाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की हिदायत के बाद जिला पुलिस ने जसवीर कौर के बयान पर गांव बहिबल कलां के ही कांग्रेसी नेता मनजिंदर सिंह समेत तीन के खिलाफ केस भी दर्ज किया था लेकिन पुलिस की उक्त कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है।
अब तीन दिन बाद सोमवार को उन्होंने थाना बाजाखाना में एक नई शिकायत सौंप कर मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, फरीदकोट से विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत बरगाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुरविंदर सिंह, हवलदार जगसीर सिंह, पावरकॉम के कार्यकारी इंजीनियर कंवलजीत सिंह, एसडीओ बलजिंदर सिंह, जेई तेजपाल के साथ साथ एक केस में नामजद हो चुके बहिबल कलां के कांग्रेसी नेता मनजिंदर सिंह समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बहिबल गोलीकांड के मुख्य गवाह सुरजीत सिंह की पिछले माह 15 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिवार ने उन पर गवाही मुकरने का दबाव होने का खुलासा किया था और इसके पीछे मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और फरीदकोट से विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों की शह होने के आरोप लगाए थे। इस प्रकरण के सामने आने पर शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अपने साथियों के साथ मरहूम सुरजीत सिंह के घर पहुंचे थे और मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भी उनके आवास पर पहुंच कर अफसोस जताया था।
विज्ञापन
हालांकि उस समय परिवार ने पुलिस के पास जो शिकायत सौंपी थी, उसमें कैबिनेट मंत्री कांगड़ व विधायक ढिल्लों का नाम नहीं था लेकिन सोमवार को थाना बाजाखाना को सौंपी शिकायत में जसवीर कौर ने कैबिनेट मंत्री व विधायक पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत और बयान के मुताबिक कार्रवाई नहीं की गई। उनके गांव के मनजिंदर सिंह व दो अन्य के खिलाफ केस तो दर्ज किया लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार नहीं किया जिसके चलते वह उन्हें अब भी धमकियां दे रहे हैं।
इस मामले में परिवार द्वारा लगाए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है और राजनीतिक रंजिश के कारण उनके नाम को उछाला जा रहा है।