फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beginning of 36 hours waterless fast after Kharna Puja

Chandigarh News: खरना पूजा के बाद 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत

Sun, 19 Nov 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Beginning of 36 hours waterless fast after Kharna Puja
चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व पर रविवार को महाजयंती योग में व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। सेक्टर-42 के न्यू लेक के अलावा गांव और काॅलोनियों में बनी कृत्रिम सरोवरों में हजारों व्रती अर्घ्य प्रदान करेंगे। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद महापर्व संपन्न हो जाएगा। शहर की पूजा कमेटियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना का आयोजन हुआ। इसमें व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम में खीर, रोटी व अन्य चीजें बनाकर पूजा के उपरांत ग्रहण किया। इसके बाद परिवार के सदस्य ग्रहण किया। इसके बाद व्रती 36 घंटे के लिए अखंड उपवास पर चली गईं। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर हजारों व्रती पहुंचेंगी। यहां पर पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार परिषद, पूर्वांचल युवा समिति के प्रतिनिधि व्रतियों का स्वागत करेंगे। न्यू लेक सेक्टर-42 के अलावा बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, मलोया, सेक्टर-47, रामदरबार, हल्लोमाजरा सहित अन्य भागोंं में छठ पूजा कमेटियां पूजा की तैयारियां की हैं। न्यू लेक में पानी भरा गया है। व्रतियों और आयोजकों की सुरक्षा में पुलिस तैनात रहेगी। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूके सिंह ने कहा कि लेक में पर्याप्त पानी नहीं भरा गया है। खजांची पंकज यादव ने बताया कि संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। न्यू लेक को जगमग रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि न्यू लेक के छठ घाट पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंडाल लगाया जाएगा। न्यू लेक में पहले अर्घ्य के दिन सुबह हरिद्वार से लाया गया गंगाजल डाला जाएगा। बिहार परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे, संगठन मंत्री सत्यम ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 10 हजार से भी अधिक लोगों के लिए दूध और फल प्रसाद का लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मलोया के सरोवर में होगा भव्य आयोजन
मलोया के बस स्टैंड के पास सरोवर में छठ पूजा का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में व्रती छठ पूजा में अर्घ्य प्रदान करेंगे। यहां पूर्वांचल संगठन समिति मलोया चंडीगढ़ की ओर छठ पर्व आ आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed