फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the blasts, he had gone to the club twice and done recce, the youth of Jind gave him weapons and money.

Chandigarh News: धमाकों से पहले दो बार क्लब जाकर की थी रेकी, जींद के युवक ने दिए हथियार-रुपये

Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Before the blasts, he had gone to the club twice and done recce, the youth of Jind gave him weapons and money.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर देसी बमों से धमाके करने के आरोपी विनय व अजीत ने शनिवार को पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी व्हाट्सएप के जरिए कनाडा में अलग-अलग नंबरों पर बातचीत होती थी। उन्हें वीडियो कॉल के जरिए घटना को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग तक समझाई गई थी।
विज्ञापन

दोनों ने खुलासा किया कि इस वारदात को अंजाम देने में उनकी मदद एक तीसरे युवक ने भी की है। इस तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार को जींद में छापे भी मारे। फिलहाल आरोपी पुलिस पहुंच से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों ने यह भी बताया था कि करीब एक महीने पहले वह क्लब देखने के लिए चंडीगढ़ आए थे और रेकी करके गए। फिर घटना से करीब एक सप्ताह पहले आरोपियों ने सेक्टर-26 के क्लबों तक आने-जाने वाले रास्तों का रूट प्लान पहले ही तैयार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान गैंगस्टर काला जठेडी का भी नाम सामने आया है क्योंकि यह दोनों पहले से ही उसके लिए काम करते रहे है। इन दोनों आरोपियों पर पहले से मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन

डिलीट की पोस्ट में लिखा था रणदीप का नाम

बम ब्लास्ट की घटना के कुछ घंटे बाद ही इसकी जिम्मेवारी सोशल मीडिया में वायरल की गई एक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने ली थी। कुछ देर बाद ही यह पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। इस पोस्ट में इन दोनों के अलावा रणदीप मलिक, वरिंद्र चरण और बिश्नोई ग्रुप भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार के साहिल का नाम भी आया सामने
मुठभेड़ में पकड़े गए अजीत और विनय से नागरिक अस्पताल में शनिवार को पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने जींद जेल में बंद आरोपी साहिल का नाम लिया। साहिल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से दोनों की नजदीकी बढ़ाई थी। पूछताछ में एसटीएफ को कई अहम जानकारियां मिलीं हैं, हालांकि टीम ने अभी खुलासे से इन्कार कर दिया है। अजीत और विनय अभी उपचाराधीन हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को चंडीगढ़ पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी। बता दें कि साहिल हिसार के गांव पेटवाड़ का निवासी है और जुलाना में हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article