फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   before going to jail chautala last election campaigning

जेल जाने से पहले चौटाला का आखिरी दांव

Mon, 13 Oct 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
before going to jail chautala last election campaigning

इनेलो प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेशवासियों से 15 अक्तूबर को इनेलो के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी गैर हाजिरी में पार्टी के प्रति समर्पण और चौधरी देवीलाल के प्रति सम्मान की लाज अब प्रदेशवासियों के हाथ में है।

विज्ञापन


बीती रात तिहाड़ जेल जाने से पहले प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी चिट्ठी में इनेलो प्रमुख ने बताया कि दुनिया के एक बहुत बड़े दार्शनिक ने कहा है कि इतिहास खुद को दोहराता है।
विज्ञापन


उन्होंने जनमानस की क्रांति के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिन है, जिन्होंने संघर्ष करके कांग्रेस के कुशासन से देश को छुटकारा दिलाया। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए हमने हरियाणा प्रदेश से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार का अंत करने का बीड़ा उठाया, जिसके लिए आज हम सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रमुख ने हरियाणावासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि लंबे अंतराल के बाद आज हम आपस में मिल रहे हैं, जो प्यार और सम्मान आपने दिया उससे मेरा हृदय गदगद हो गया। मुझे मेरे वर्करों और मेरे चाहनों वालों के अटूट संबंध पर गर्व है।

कविता लिख की मार्मिक अपील

before going to jail chautala last election campaigning

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अब जुदाई का वक्त आ गया है, इस समय मेरे दिल में जुदाई के समय जो भावनाएं आ रही हैं, उसे वे एक कविता के माध्यम से कहना चाहते हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों से कहा है कि उनकी गैर हाजिरी में पार्टी के प्रति समर्पण और चौधरी देवीलाल के सम्मान की लाज अब उनके हाथ में है। उन्होंने यह भी कहा कि पगड़ी की इज्जत पर आंच न आए और हरियाणा का मान-सम्मान व मेरे प्रति समर्पण इसको सिद्ध करने का आपका यह आखिरी इम्तिहान है।

कविता को कुछ इस तरह बयां किया...
लो फिर से बंध चले हैं, फर्ज की जंजीरों में
एक कतरा आंसू न गिरेगा चाहे देख लेना तस्वीरों में
गरीब के चूल्हे की रोटी की खातिर, खुद को हमने जला दिया
पर हमें है खुशी यही, कि दुश्मन की जड़ों को हिला दिया
हमने निभाया वादा अपना, अब तुम भी अपना वादा निभा देना
मिट भी जाऊं तो दुनिया को मेरा इतिहास बता देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed