फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beer become costlier by Rs 20 in Haryana due to new excise policy

Haryana: हरियाणा में 12 जून से 20 रुपये महंगी हो जाएगी बीयर, नई आबकारी नीति लागू होते ही बढ़ेंगे दाम

Sat, 18 May 2024 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 02:49 PM IST
सार

फिलहाल प्रदेश में देसी शराब की पेटी 886 रुपये की आती है। नई नीति लागू होने के बाद ठेकेदारों को प्रति पेटी 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। ऐसे में आम व्यक्ति को ठेकों से देसी शराब की बोतल पर 5 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसी प्रकार बीयर और अंग्रेजी शराब भी महंगी मिलेगी।

विज्ञापन
Beer become costlier by Rs 20 in Haryana due to new excise policy
हरियाणा में महंगी होगी शराब

विस्तार

हरियाणा में अब शराब के शौकीनों पर भी महंगाई का असर पड़ने वाला है। शराब और बीयर गटकने के लिए अब उनको पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी होगी। देसी शराब की बोतल पर 5 रुपये और बीयर के लिए 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। अंग्रेजी व विदेशी शराब पर भी पहले के मुकाबले 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। 12 जून को प्रदेश में लागू होने वाली नई आबकारी नीति के तहत यह रेट तय किए गए हैं।
विज्ञापन


पहली बार सरकार आयातित शराब को भी इस दायरे में लाई है। प्रावधान किया गया है कि होल सेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उस पर 20 प्रतिशत लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी। पहले पॉलिसी में ऐसा प्रावधान नहीं था। शराब ठेकों की नीलामी 27 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन


ठेकेदारों की नहीं चलेगी मोनोपोली, बार संचालकों को राहत
नई आबकारी नीति में शराब ठेकेदारों की मोनोपोली न चले इसके लिए भी प्रावधान किए गए हैं। वहीं, बार व होटल संचालकों को राहत दी गई है। पहले होटलों में लाइसेंसी बार चलाने वाले संचालकों को अपने आस-पास के दो शराब ठेकों से शराब लेने का नियम था। कई बार ठेकेदारों के मनमर्जी के रेट लगाने की शिकायतें आती थीं। दोनों ठेकेदार अपने रेट तय कर लेते थे और होटल संचालकों की मजबूरी थी कि किसी तीसरे से शराब नहीं खरीद सकते थे। इस बार सरकार ने पॉलिसी में बदलवा किया और होटल संचालकों को एक और विकल्प दिया है। वह अब आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे। ये भी शर्त रखी है कि तीनों ही शराब ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारकों के होने चाहिए। तीन विकल्प मिलने के बाद तीनों ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा होगी और होटल संचालकों को तय रेट पर शराब मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी बोले- पड़ोसी राज्यों में शराब सस्ती
शराब कारोबारी वाईके गुप्ता और पवन बलड़ी ने कहा कि इस बार आबकारी नीति में पिछले साल के रिजर्व प्राइस के मुकाबले सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी गई है। इससे हरियाणा में शराब महंगी होगी। पड़ोसी राज्यों में हरियाणा की तुलना में शराब सस्ती है, इसलिए इसका सीधा सा असर ठेकेदारों पर पड़ेगा। इसके अलावा पहले के मुकाबले, शराब के दाम कम बढ़ोतरी गई है। पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपये बढ़ाए जाते थे। इस बार 20 से 25 रुपये प्रति पेटी की बढ़ोतरी की गई है।

नई आबकारी नीति में ये भी
-पिछली बार 10 हजार करोड़ के लक्ष्य के स्थान पर इस बार 12,300 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य
-एल-1 (अंग्रेजी होल सेल) और एल-13 (देशी शराब होल सेल) लाइसेंस की फीस में कोई बदलाव नहीं
-ठेके लेने के लिए पहली बार तीन साल की आईटीआर अनिवार्य, 60 लाख की सीए हस्ताक्षित क्षमता
-गांवों में शराब के ठेके 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे, 12 बजे के बाद ठेका खोलने के लिए देनी होगी 20 लाख रुपये सालाना फीस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed