फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beds are empty in government files yet corona patients are wandering in haryana

हरियाणा का हाल : सरकारी आंकड़ों में बेड खाली, फिर भी भटक रहे कोरोना के मरीज

Thu, 29 Apr 2021 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 02:02 AM IST
सार

  • कई जिलों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेडों के लिए मारामारी
  • सरकार की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं

विज्ञापन
Beds are empty in government files yet corona patients are wandering in haryana
हरियाणा में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरकारी आंकड़ों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं, फिर भी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। परिजनों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए भटकना पड़ रहा है। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड़ों को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


हकीकत में अस्पताल बेड खाली न होने की बात कहकर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती नहीं कर रहे। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में मंगलवार तक 13988 ऑक्सीजन बेड में से 5881 खाली हैं। ऐसे ही 1920 वेंटिलेटर बेड में से 278 खाली बताए जा रहे हैं। लेकिन एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में गंभीर मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। तीमारदार एक अस्पताल से दूसरे में भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों को उठानी पड़ रहे परेशानी
 रोहतक में डीएलएफ कॉलोनी निवासी एक परिवार अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन बेड के लिए पूरी रात चक्कर लगाता रहा। करनाल के मुकेश कुमार भी अपने रिशतेदार को लेकर करनाल के अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। करीब पांच घंटे के बाद एक सिफारिश के तौर पर उनको पानीपत के निजी अस्पताल में बेड मिल पाया। ऐसे मामले रोजाना अलग अलग जिलों से सामने आ रहे हैं, जो बेड के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बिगड़ रहे हैं हालात
खानपुर, करनाल और अग्रोहा के मेडिकल कॉलेजों में नए मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया है। मरीजों को भर्ती न करने की वजह बेड फुल होना बताया जा रहा है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। हिसार जिले में ऑक्सीजन उत्पादन में दिकक्त आ रही है। हिसार जिले में कोई वेंटिलेटर बेड खाली नहीं है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के हालात इससे भी खराब हैं। फतेहाबाद व जींद में ऑक्सीजन के बेड फुल हो चुके हैं। अंबाला में भी अब बहुत कम बेड खाली बचे हैं। कैथल में सिर्फ 10 बेड खाली हैं। 

यहां हालात सामान्य
भिवानी, सिरसा, नारनौल, रेवाड़ी में ऑक्सीजन उपलब्ध है और बेड भी मिल रहे हैं। 

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार ऑक्सीजन व वेंटिलेटर बेड की स्थिति

संस्थान            :ऑक्सीजन बेड : उपलब्ध  : वेंटिलेटर बेड :   उपलब्ध

मेडिकल कालेज     1191              484          769                   22

सरकारी अस्पताल   5046               3181       387                 101

प्राइवेट अस्पताल    7691                2616       764                 155

कुल बैड           13928                 5881       1920                  278
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed