फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Becoming world champion boxer has won 15 gold, not have money for ticket

15 गोल्ड जीत चुकी बॉक्सर को बनना है वर्ल्ड चैंपियन, टिकट के पैसे नहीं

Thu, 25 Aug 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Thu, 25 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Becoming world champion boxer has won 15 gold, not have money for ticket
Kusum Boxing - फोटो : Amar Ujala
रियो ओलंपिक में पदक जीत चुकी साक्षी पर पैसों की बारिश हो रही है, वहीं एक बेटी के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने के लिए टिकट के पैसे तक नहीं हैं। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के गोयला कलां निवासी गुलाब की बेटी कुसुम नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर 15 गोल्ड मेडल जीत चुकी है और अगले महीने कोरिया में होने वाली चैम्पियनशिप की तैयारी में मेहनत कर रही है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुसुम हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी है और वह 60 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।अपनी बेटी कुसुम को इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरिया भेजने के लिए उसके पिता गुलाब पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

बिना सुविधाओं के जीते हैं मेडल

Becoming world champion boxer has won 15 gold, not have money for ticket
Kusum Boxing - फोटो : Amar Ujala
बॉक्सिंग में 15 गोल्ड मेडल जीत चुकी कुसुम ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर लड़कियों के लिए कोई खेल सुविधाएं नहीं है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने खर्चे पर ही जाना पड़ता है। पहले भी उसके मां-बाप अपने खर्चे पर ही उसे प्रतियोगिताओं में ले जाते हैं।

कुसुम के कोच जसवंत सिंह का कहना है कि दुल्हेड़ा के जय माडर्न स्कूल की 11वीं की छात्रा कुसुम पहले पढ़ाई करती है उसके बाद ढाई घंटे गांव के स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। कुसुम के पिता गुलाब ने बताया कि उसकी छोटी सी इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बेटी कोरिया से भी गोल्ड जीतकर लाएगी, इसलिए वे किसी भी कीमत पर बेटी को वहां भेजने के लिए पैसों के इंतजाम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed