फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beauty from city beautiful for Miss india contest

सिटी ब्यूटीफूल की ये सुंदरियां मिस इंडिया की दौड़ में

Fri, 20 Dec 2013 01:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
beauty from city beautiful for Miss india contest

सिटी ब्यूटीफुल की सुंदरियां जब रैंप पर उतरीं तो देखने वाले दंग रह गए? यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरती। यह है एफबीबी फेमिना मिस इंडिया 2014 का सीन।

विज्ञापन


जिसमें 32 प्रतिभागियों के बीच होड़ लगी थी मिस इंडिया के लिए चुने जाने की। चंडीगढ़ के होटल पार्क प्लाजा में जब स्विम राउंड किया गया तो गर्ल्स की खूबसूरती देखती ही बनती थी।
विज्ञापन


जज पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा और पंजाबी एक्टर सनी गिल मौजूद रहे। आडीशन के दौरान 32 माडल्स रैंप पर उतरीं।

इसमें स्विम वीयर राउंड और काकटेल राउंड का आयोजन किया गया। यह 32 गर्ल्स में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से थीं। एफबीबी फेमिना मिस इंडिया के लिए सेलेक्शन की प्रक्रिया तीन चरणों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सिटी आडीशन 13 शहरों में किए गए। रीजनल आडीशन तीन शहरों में किए गए।

ड्रेस वही जो मन को भाए
पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा के अनुसार शार्ट कपड़े सिर्फ हाट लुक नहीं देते हैं, बल्कि यह कपड़े मॉडल की पर्सनालिटी को निखार देते हैं।

वान्या मिश्रा ने कहा कि फैशन की कोई निश्चित परिभाषा नहीं है। ट्रेंड बदलते रहते हैं पर आपको वह देखना चाहिए जो कि आपके ऊपर निखरकर सामने आता है।

एक्टिंग तो कहीं भी की जा सकती है
पंजाबी फिल्मों के नायक सनी गिल अब पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे। सनी गिल ने पहले एक हिंदी फिल्म में काम किया है और अब एक पंजाबी फिल्म में काम कर रहे हैं।

जल्द ही रोशन प्रिंस और अन्य पंजाबी एक्टरों से सजी धजी यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। सनी महेंद्र सिंह धोनी के साथ किया गया विज्ञापन सबसे अच्छा लगा।

नर्सिंग का कोर्स कर रही हूं। मुझको दोस्तों से पता लगा कि फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट के लिए आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल में मिस हिमाचल कांटेस्ट के जरिए फेमिना के लिए सेलेक्ट की गई थी।

स्मृति वर्मा, हिमाचल

कालेज में मिस फ्रेश रही तो आत्मविश्वास आ गया। इंटरनेट के माध्यम से पता चला कि आडीशन हो रहे हैं और चली आईं। यहां अब तक के राउंड क्लीयर कर लिए हैं।
एजेंल गोयल, शिमला

मुझको इस कांटेस्ट के बारे में फेसबुक से मालूम हुआ। मैंने तैयारी की और आज रैंप पर हूं। अच्छा लग रहा है। मिस हरियाणा के बाद अब मैं मिस इंडिया बनना चाहती हूं।
पुशविंदर कौर, कुरुक्षेत्र

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और कई रियल्टी शो में काम किया। मिस इंडिया के लिए मुझको फेस बुक के माध्यम से जानकारी मिली। जब घर में जानकारी दी तो सबने सपोर्ट किया।
संजना घई, फरीदाबाद, हरियाणा

मुझको इस कांटेस्ट में भाग लेने में अच्छा लग रहा है। मुझको माडलिंग का शौक हमेशा से था और कांटेस्ट में भी भाग लेती रही।
जसप्रीत कौर, मोहाली फेज-68

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed