{"_id":"c0a5f04dc7e5aae764f81d613cbf1f50","slug":"beautique-fire-burail-fire-at-chandigarh-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुटीक में आग लगने से लाखों के कपड़े जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुटीक में आग लगने से लाखों के कपड़े जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल के एक बुटीक में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-45 बुड़ैल में दुकान नंबर 24/1 के पहली मंजिल पर स्थित बुटीक में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। इससे बुटीक में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकान मालिक कली राम ने बताया कि वह दुकान से कुछ कदमों की दूरी पर रहते हैं। रात को जब दुकान की तरफ से धुआं उठते देखा तो वह बाहर आ गए।
उन्होंने देखा की आग उनकी दुकान में लगी थी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दुकान मालिक ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख का कपड़ा जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि तीन-चार शादियों का आर्डर था। शादियों के कपड़े सिले जा रहे थे। सब जलकर राख हो गया। लोग उनसे अब अपने कपड़े के पैसे मांग रहे हैं।
वहीं फायर विभाग का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। इस कारण आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया है।