फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beautiful writing competition in GCG-42 .. Mansi topped in English

जीसीजी-42 में सुंदर लेखन प्रतियोगिता.. अंग्रेजी में मानसी रहीं अव्वल

Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Beautiful writing competition in GCG-42 .. Mansi topped in English
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में वीरवार को विश्व शिक्षक दिवस के साप्ताहिक उपलक्ष्य में सुंदर हस्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषा विभाग (हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत) के पारस्परिक सहयोग से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें 200 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. संगम वर्मा ने बताया कि यह आयोजन विश्व शिक्षक दिवस के साप्ताहिक उपलक्ष्य के तौर पर रखा गया था। इसमें छात्राओं को अपनी भाषा के प्रति जोड़ना और लेखन अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करना था। निर्णायक मंडल के तौर पर प्रत्येक भाषा के संबंधित वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भूमिका निभाई। इनमें प्रो. गुरमेल सिंह (अध्यक्ष पंजाबी विभाग), प्रो. लखबीर सिंह (अध्यक्ष, संस्कृत विभाग), डॉक्टर मीता कौशिक (हिंदी विभाग) और डॉ. पूजा शर्मा (अंग्रेजी विभाग) शामिल हैं। डॉ. निशा अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

ये रहा सुंदर हस्त लेखन प्रतियोगिता का रिजल्ट
अंग्रेजी
प्रथम : मानसी नैथानी बीएससी नॉन मेडिकल समेस्टर पांच
द्वितीय : सान्या शर्मा बीएससी बायोटेक
तृतीय : आशिमा बीए प्रथम वर्ष
हिंदी
प्रथम : उमिशा कालिया बीएससी नॉन मेडिकल तृतीय वर्ष
द्वितीय : नसीता यादव बीएससी द्वितीय वर्ष
तृतीय : हिमांशु बीएससी नॉन मेडिकल
संस्कृत
प्रथम : नीलम रावत बीए तृतीय वर्ष
द्वितीय : सृष्टि कुमारी बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष
तृतीय : पूनम रावत बीए तृतीय वर्ष
-- पंजाबी लेखन में विजेता :-
प्रथम - परनीत कौर , बीएससी नॉन मेडिकल, तृतीय
द्वितीय - सुखजिंदर कौर, एमए पंजाबी द्वितीय
तृतीय - मनिंदर कौर, बीए द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed