फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beautification will increase... Sherbs will be installed on both sides of the road on Dakshin Marg, 23.5 lakh rupees will be spent

Chandigarh News: बढ़ेगा सौंदर्यीकरण... दक्षिण मार्ग पर सड़क के दोनों ओर लगेंगे शर्ब्स, साढ़े 23 लाख रुपये होंगे खर्च

Sat, 19 Oct 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Beautification will increase... Sherbs will be installed on both sides of the road on Dakshin Marg, 23.5 lakh rupees will be spent
चंडीगढ़। शहर के दक्षिण मार्ग पर हरियाली और सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए यूटी प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग नई पहल करने जा रहा है। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर शर्ब्स (झाड़ियां) लगाए जाएंगे, जिससे शहर की सुंदरता में इजाफा होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना पर लगभग साढ़े 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर की कई सड़कों के किनारे शर्ब्स लगाए गए हैं। यह शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ गाड़ियों के चलने से जो धूल के कण हवा में उठते हैं, उन्हें भी रोकने का काम करता है। कई सड़कों के किनारे लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने शर्ब्स लगाए जा चुके हैं। उसके बाद ही अब दक्षिण मार्ग पर लगाने का फैसला किया गया है। यह जंक्शन नंबर-25 से 38 तक लगाए जाएंगे। इसमें सेक्टर-25, 24, 23, 22, 21, 20, 30, 38, 37, 36, 35, 34, 33, 32 और 31 आते हैं। दक्षिण मार्ग के दोनों ओर लगभग एक समान दूरी पर विभिन्न प्रजातियों के शर्ब्स लगाए जाएंगे। इन शर्ब्स का चयन विशेष रूप से किया जाएगा है ताकि वे चंडीगढ़ की जलवायु और मिट्टी के अनुकूल हों और तेजी से बढ़ सकें। साढ़े 23 लाख रुपये में शर्ब्स की खरीद, उनकी देखभाल, मिट्टी की तैयारी, जल आपूर्ति व्यवस्था और अन्य आवश्यक खर्च शामिल हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी बताते हैं फिजूलखर्ची, लगाते हैं भ्रष्टाचार के आरोप
शर्ब्स लगाना न केवल सड़क की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा। ये शर्ब्स हवा में से प्रदूषण को अवशोषित करने, ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक होंगे। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में प्रशासन द्वारा शर्ब्स लगाने पर खर्च किए गए पैसों को कई पर्यावरण प्रेमी फिजूलखर्ची बताते हैं और इसमें भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन एक बार इन्हें लगाने पर पैसे खर्च कर देता है लेकिन इन्हें मेंटेन नहीं किया जाता है जिसकी वजह से यह सूख जाते हैं और सारा पैसा बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed