{"_id":"591efe564f1c1b7e138b456b","slug":"beard-cut-protest-in-moga-dc-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में नहीं आया पानी, डीसी ऑफिस में इस शख्स ने खुद की दाढ़ी को काट कर ये कर दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नहीं आया पानी, डीसी ऑफिस में इस शख्स ने खुद की दाढ़ी को काट कर ये कर दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Sat, 20 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरपंच ने काटी खुद की दाढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
पानी की मांग को लेकर आपने कई प्रदर्शन देखें होंगे, लेकिन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए एक शख्स ने ऐसा रास्ता चुना जिसे देख सब हैरान रह गए। मोगा के बहोना गांव के सरपंच ने गांव में पानी की टंकी चालू ने करवाने के रोष में वीरवार दोपहर बाद अपनी दाढ़ी काटकर डीसी दफ्तर के कमरे के आगे टांग दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वीरवार को भी सरपंच ने जिला सचिवालय में डीसी दफ्तर के आगे मुंह पर काली पट्टी बांध पूरा दिन निर्जल रहते रोष धरना दिया था।
इस पर प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार 11 बजे तक टंकी चालू कराने का भरोसा दिया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम चरनजीत सिंह ने गांव बहोना में पानी की टंकी चालू करने का भरोसा दिया। वहीं सरपंच हरभजन सिंह ने प्रशासन से कहा कि वे अपने गांव में टंकी चालू होने और उसका पानी पीने के बाद ही मरणव्रत़ खत्म करेंगे।

Trending Videos
डीसी दफ्तर के आगे दाढ़ी काटकर टांग दी
सरपंच ने काटी खुद की दाढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
सरपंच हरभजन सिंह ने लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए वीरवार को जिला सचिवालय में डीसी दफ्तर के आगे मुंह पर काली पट्टी बांध पूरा दिन निर्जल रहते रोष धरना दिया। इस दौरान उन्होंने गांवों में बंद टंकी को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भी दिया। इस पर प्रशासन ने सरपंच हरभजन सिंह को शुक्रवार 11 बजे तक टंकी चालू करने का भरोसा दिया था, लेकिन दोपहर बाद कनेक्शन चालू न होने के रोष में उन्होंने डीसी दफ्तर के आगे दाढ़ी काटकर उनके कमरे आगे टांग दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार की कथित बुरी नीतियों से जिले के कई गांवों के पानी की टंकी बंद हैं। सूूबे में कांग्रेस सरकार बनने बाद भी अब तक पानी की टंकी चालू नहीं की गई। गरीबों को पीने वाले पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिन गांवों के पानी की टंकी तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों से बंद हो चुकी हैं, उनको तुरंत चालू किया जाए। उन्होंने किसानी कर्ज माफ करने की तर्ज पर पानी की टंकियों के बिल माफ करने में भी देर नहीं करनी चाहिए।