फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beant singh murderer Balwant Singh Rajoana open letter, Arvind Kejriwal is Khalistan

पढ़ें...बेअंत सिंह के कातिल राजोआना का खुला पत्र, सीएम केजरीवाल को बताया खालिस्तानी

Thu, 16 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Beant singh murderer Balwant Singh Rajoana open letter, Arvind  Kejriwal is Khalistan
बलवंत सिंह राजोआना - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल बलवंत सिंह राजोआना ने एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी बताया है। खत में उसने कहा है कि खालिस्तान का संघर्ष केवल हवा में ही लड़ा जा रहा है। इसमें जमीनी स्तर पर कोई हकीकत नहीं है। इसमें राजोआना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी खालिस्तानी बताया। 
विज्ञापन

Beant singh murderer Balwant Singh Rajoana open letter, Arvind  Kejriwal is Khalistan
बलवंत सिंह राजोआना
मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजोआना को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। उसी दौरान राजोआना ने यह पत्र मीडिया को दिया। राजोआना ने कहा कि पिछले 23 साल के दौरान जेल में न तो कोई खालिस्तानी नेता उसे मिलने के लिए आया और न ही उसने किसी के साथ खालिस्तानी संघर्ष के बारे में विचार किया। खालिस्तानी संघर्ष के पीछे का मकसद कौम की आजादी नहीं, बल्कि खालसा पंथ की वोट शक्ति बांटना व पंजाब की आर्थिक शक्ति लूट कर सिखों व पंजाब की नीवों को कमजोर करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Beant singh murderer Balwant Singh Rajoana open letter, Arvind  Kejriwal is Khalistan
बलवंत सिंह राजोआना
राजोआना ने दावा किया कि रेफरेंडम 2020 का शोर डालने वाले आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। साथ ही कहा कि खालसा पंथ की वोट शक्ति को बांट कर शिरोमणि अकाली दल को कमजोर किया जा रहा है। ये लोग खालिस्तान के नाम पर पिछले 34 साल से खालसा पंथ को गुमराह कर रहे हैं और हजारों सिख नौजवान इन साजिशों का शिकार हो रहे हैं। राजोआना ने कहा कि रेफरेंडम 2020 का शोर डाल रहे लोगों का संबंध 2017 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन देना भी रहा है। इस झूठे खालिस्तानी संघर्ष की कोई भी मंजिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed