फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Careful by Money Earning Sms

मोबाइल पर ऐसा sms आए तो सावधान रहें

Fri, 03 Oct 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Oct 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Be Careful by Money Earning Sms

अब पैसा कमाने का एक बेहद लुभावना ढंग अपनाया जा रहा है। सिटी के लोगों को एसएमएस आ रहे हैं कि ब्वायफ्रेंड बनना है तो काल करें। आप ऐसे लुभावने आफर में पड़े तो समझो लगा चूना।

विज्ञापन


ऐसे नंबरों पर कॉल करने पर आपका बिल भी लंबा चौड़ा आएगा और आपके ठगे जाने के भी पूरे चांस है। चंडीगढ़ पुलिस ऐसे मामलों पर काफी अध्ययन कर चुकी है।

चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में सामने आया है कि ऐसी काल करने वाले आम लोगों को फांसते हैं।

वह काल करने वाले लोगों से पहले रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहते हैं और उसके बाद जैसे ही वह व्यक्ति बैंक में रुपये डालकर रजिस्ट्रेशन करवाता है तो उसके बाद गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन


ब्वायफ्रेंड बनने के चक्कर में उनका टारगेट यूथ है। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कालिंग के लिए यह नंबर उनको सोशल मीडिया के साथ ही काल सेंटरों के डाटा के माध्यम से मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अपराध में कंप्यूटर कालिंग और साफ्टवेयर का प्रयोग किया जा है। इस प्रकार के मामलों में लोग शर्म की वजह से शिकायत भी नहीं दर्ज करवाते।

पुलिस को दें जानकारी, नहीं दें किसी को बैंक एकाउंट डिटेल

चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी एएस चीमा ने बताया कि यदि ऐसा कोई भी एसएमएस आता है तो पुलिस को इसकी जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन में इनाम निकलने वाली कई कॉल्स आती हैं। ऐसी कॉल्स को अटेंड मत करें और बाहर से आने वाले फेक नंबर की जानकारी भी पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed