{"_id":"59c4c7a14f1c1b38688b5c3d","slug":"be-aware-about-hiring-home-servant-and-maid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकर या नौकरानी रखने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना पछताएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर या नौकरानी रखने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना पछताएंगे
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
नौकर या नौकरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकर या नौकरानी रखने की प्लानिंग हैं तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें। कहीं ऐसा न हो कि वो विश्वासघाती निकले और आपको पछताना पड़ जाए। अगर आप ऑनलाइन साइट से नौकर हायर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। जरा सी लापरवाही आपको जान-माल की हानि पहुंचा सकती है। बिना पूरी पड़ताल किए नौकर रखने की भूल न करें।
साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं। पिछले दिनों ट्राइसिटी में ऐसी कई वारदातें हुईं हैं, जिनमें नौकरों का हाथ रहा है। वेरिफिकेशन न होने से पुलिस भी इन्हें पकड़ नहीं पा रही है। सेक्टर 44 में सिटको के पूर्व मैनेजर के मामले में भी नौकर ही वारदात करके फरार हुआ है।
यूटी पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी क्राइम ब्रांच जगबीर सिंह के अनुसार इस तरह की ज्यादातर वारदातें मकान मालिक की लापरवाही व सतर्कता में कमी के कारण ही होती हैं। अधिकतर मामलों में मालिक नौकर हायर करके खुद ही उनके दस्तावेज रिकार्ड के तौर पर रखकर बेफिक्र हो जाते हैं। जबकि इनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है।
विज्ञापन
इसका नतीजा यह होता है कि अपराधी किस्म के नौकर पहले हफ्ते में ही वारदात करके भाग जाते हैं और पुलिस पकड़ भी नहीं पाती है।
अपराधियों का गैंग प्रदान करता है नौकर
डीएसपी क्राइम के अनुसार घरेलू कामकाज के लिए घर बैठे ऑनलाइन नौकर प्रदान करने का काम काफी वेबसाइट करती हैं। इसका फायदा उठाकर शातिर नई वेबसाइट बनाकर बिना रजिस्ट्रेशन लोगों को ठगने का काम करते हैं। ये एडवांस में पैसे लेकर नौकर या नौकरानी भेजते हैं। इसके बाद माल समेटकर घर से फरार हो जाते हैं।

खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर की चोरी
नौकर या नौकरानी
केस-1
खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर की चोरी
30 मार्च 2017 को मोहाली के पूर्व डी.सी. दलजीत सिंह मांगट के सेक्टर-22 निवासी सास-ससुर व उनकी बहू के खाने में नौकर ने बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी और घर में चोरी कर फरार हो गया। घटना के बारे में तब पता चला जब देर रात पूर्व डीसी की पत्नी अपने मायके सेक्टर-21 स्थित कोठी पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने तीनों को जीएमसीएच-16 में भर्ती करवाया, जहां से बुजुर्ग सास की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
केस-2
टिफिन में रखकर ले जाता था चोरी का सामान
17 जुलाई 2017 सेक्टर-22 स्थित मोबाइल फोन शॉप से नौकर आए दिन टिफिन में सामान चोरी कर रहा था। दुकान से सामान गायब होने पर मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो नौकर चोरी करता हुआ दिखाई दिया। दुकान के मालिक बृजेश गुप्ता ने नौकर विजय कुमार को फुटेज दिखाई तो नौकर ने टेबल पर रखा पेपर कटर अपनी गर्दन पर मार लिया। बाद में पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया था।
केस-3
मालकिन की हत्या कर घर में की थी चोरी
14 नवंबर 2015 की रात चौदह वर्ष पहले गोवा एयर शो में शहीद हुए फ्लाइंग अफसर अजय सैनी की मां नीलम सैनी की घर के नौकर ने हत्या कर दी। नौकर को वारदात के चार दिन पहले ही दिल्ली की एक एजेंसी से हायर किया गया था। नीलम सैनी (71वर्ष) सेक्टर-35 डी स्थित घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और दोनों बेटों की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी थी। नौकर घर से गहने नगदी समेत काफी सामान चोरी करके ले गया था। वारदात के बारे में तब पता चला जब ऊपर की मंजिल में किराये पर रह रहे लड़कों में से एक पानी लेने के लिए नीचे आया।

इन बातों का नौकर रखने से पहले रखें ख्याल
नौकर या नौकरानी
1- किसी भी वेबसाइट से नौकर हायर करने से पहले वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। किसी भी अन-रजिस्टर्ड संस्था या कंपनी से हायर न करें।
2- नौकर या नौकरानी को घर में एंट्री देने से पहले ही उसका व उसके द्वारा जमा करवाए दस्तावेजों का पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें।
3- मेड, घर के नौकर या अपरिचितों के सामने कभी भी अपनी अलमारियां न खोलें। चाहे वह कितने ही वर्षों से आपके यहां काम कर रहा हो, अपनी ज्वैलरी, पैसे या अन्य कीमती वस्तुएं उनके सामने न निकालें और उनके सामने पैसों के लेन-देन के बारे में भी बात न करें।
4. आपकी मेड अगर किसी को अपने साथ लेकर आए या अपना रिश्तेदार बताकर आपसे मिलवाए तो उसे अंदर आने की इजाजत न दें। हो सकता है, इस बहाने वह आपका घर और सामान उसे दिखा रही हो।
5. अगर आप शहर से बाहर जा रहे हैं तो मेड को यह न बताएं कि आप कितने दिनों में आएंगी।
6- किसी को भी अपने घर की चाबी न दें। अक्सर लोग चाबियों को डोरमैट या किसी प्लांट के नीचे रख देते हैं। कार की व घर की चाबियां अलग-अलग की-रिंग में रखें।
किसी भी तरह से नौकर हायर करने से पहले संबंधित थाना पुलिस से वेरिफिकेशन जरूर करवा लें। इसके अलावा नौकर रखने के बाद भी सतर्कता से जुड़ी कई बातों का हमेशा ख्याल रखें ताकि भविष्य में किसी तरह की हानि ना पहुंच सके।
- पवन कुमार, डीएसपी क्राइम