{"_id":"5fe4fd148ebc3e41d7655f92","slug":"bcci-agm-meeting-sanjay-tandon-advocates-making-chandigarh-a-zonal-training-hub-chandigarh-news-pkl398366852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई एजीएम की बैठक.. संजय टंडन ने की चंडीगढ़ को जोनल ट्रेनिंग हब बनाने की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई एजीएम की बैठक.. संजय टंडन ने की चंडीगढ़ को जोनल ट्रेनिंग हब बनाने की वकालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अहमदाबाद में हुई बीसीसीआई की 89वीं सलाना जनरल मीटिंग (एजीएम) में संजय टंडन ने बीसीसीआई से चंडीगढ़ को जोनल ट्रेनिंग हब के तौर पर विकसित करने का आग्रह किया है। वीरवार को हुई बैठक में आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी शामिल करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 2028 लॉस एजिलंस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल, 2021 के साथ वर्ष 2023 में भी एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी पर भी चर्चा हुई। यूटी क्रिकेट ऐसोसिएशन (यूटीसीए) अध्यक्ष संजय टंडन ने स्थानीय मुद्दों को भी बोर्ड के समक्ष पेश किया। संजय टंडन ने यूटीसीए के लिए ओर अधिक मूलभूत ढांचों को मजबूती देने के लिए बीसीसीआई से आग्रह किया।
उन्होेंने बताया कि चंडीगढ़ में पड़ोसी क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर जोनल ट्रेनिंग हब को विकसित किया जा सकता
है। गत दिनों बीसीसीआई के सचिव जय शाह के चंडीगढ़ दौरे का हवाला देते टंडन ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को बताया कि ट्राइसिटी में खेल के अनुकूल माहौल है, जिसके लिए बीसीसीआई से और अधिक सहयोग की दरकार है। उन्होंने एजीएम में आगामी डोमेस्टिक सीजन में चंडीगढ़ को अन्य मैचों की मेजबानी की भी वकालत की। टंडन ने बताया कि गांगुली ने प्लेट ग्रुप में चंडीगढ़ के प्रदर्शन की तारीफ भी की और यूटीसीए को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।