फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bavaria's advice to senior leaders of Haryana, give opportunity to young leaders.

Chandigarh News: बावरिया की हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं को नसीहत, युवा नेताओं को दें मौका

Thu, 04 Jul 2024 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bavaria's advice to senior leaders of Haryana, give opportunity to young leaders.
युवा मजबूती के साथ उठा सकते हैं युवा की आवाज
विज्ञापन

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में युवाओं को दिया जाएगा मौका
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। बावरिया ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को चाहिए कि वह राजनीति में युवाओं को मौका दें। क्योंकि युवा मजबूती के साथ जनता की आवाज को उठा सकता है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में युवाओं और महिलाओं को पूरा मौका देगी।
बावरिया हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में हुई बैठक में चौधरी बीरेंद्र सिंह यह मांग रख चुके हैं कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी चुनाव लड़ने से हट जाना चाहिए और युवाओं को मौका देना चाहिए। बैठक में चुनावों को लेकर युवाओं से फीडबैक लिया और मंथन किया गया।
विज्ञापन

बावरिया ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए सभी को बधाई दी और विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. श्रीनिवास ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा युवा कांग्रेस कमेटी अपना दमखम साबित करेगी। इस मौके पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत अन्य युवा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार : हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन का श्रेय युवाओं को देते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रशासनिक नाकामी, फर्जीवाड़े व घोटाले भाजपा सरकार की निशानी बन चुके हैं। इस सरकार में एक भी प्रतियोगी परीक्षा बेदाग और समय पर नहीं हुई। हुड्डा ने युवाओं से आह्वान किया कि वह चुनावों की तैयारी में जुट जाएं और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियां पहुंचाएंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed